{"_id":"6a1d651295e273f458031fdd","slug":"the-driver-was-electrocuted-while-removing-the-tarpaulin-from-the-dumper-and-died-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-89868-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: डंपर के ऊपर से तिरपाल हटाते समय चालक को लगा करंट, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: डंपर के ऊपर से तिरपाल हटाते समय चालक को लगा करंट, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राजस्थान से ट्रक में डस्ट भरकर लाया था चालक, बजघेड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बजघेड़ा थाना के अंतर्गत सेक्टर-114 में बिल्डिंग मेटेरियल स्टॉक पर डंपर से डस्ट खाली करने आए चालक की करंट लगने से मौत हो गई। डंपर के ऊपर से तिरपाल हटाते समय चालक पास से गुजर रही बिजली की लाइन की चपेट में आ गया। मृतक के भाई शिवराज मीणा की शिकायत पर बजघेड़ा थाने में ट्रक मालिक हरीश यादव, केयर टेकर जयवीर और बिल्डिंग मेटेरियल सप्लायर मुकेश के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
मृतक की पहचान सीकर (राजस्थान) के कोला की नांगल निवासी देवराज मीणा (23) के रूप में हुई है। वह 30 मई को राजस्थान के बहरोड से डस्ट का ट्रक लेकर गुरुग्राम के लिए चला था। 31 मई की सुबह वह ट्रक लेकर सेक्टर-114 में पहुंचा। मृतक के भाई शिवराज मीणा ने पुलिस को बताया कि सुबह करीब 8.30 बजे देवराज ने बिल्डिंग मेटेरियल स्टॉक पर डस्ट का डंपर खाली करने के दौरान ऊपर से बिजली की लाइन गुजरने के बारे में कहा तो बिल्डिंग मेटेरियल स्टॉक के मालिक मुकेश ने करंट न होने की बात कही।
इसके बाद भाई डंपर से तिरपाल हटाने के लिए ऊपर चढ़ गया और पास से गुजर रही बिजली लाइन के संपर्क में आने से करंट लग गया। उसे तुरंत पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर बजघेड़ा थाने की पुलिस माैके पर पहुंची और मृतक के परिवार वालों को घटना के बारे में सूचना दी।
विज्ञापन
-- --
सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। परिवार वालों की शिकायत पर तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। - विनोद, सब इंस्पेक्टर, बजघेड़ा थाना।

Trending Videos