सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The end of summer, the beginning of tranquility.

Gurugram News: गर्मी का अंत, सुकून की शुरुआत

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
The end of summer, the beginning of tranquility.
विज्ञापन
गर्मी से राहत पाने के लिए अपनाएं हाइड्रोथेरेपी, शरीर को रखें तरोताजा
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। बदलते मौसम और लगातार बढ़ती तेज धूप ने लोगों की सेहत पर असर डालना शुरू कर दिया है। गर्म हवाओं और उच्च तापमान के कारण कई लोग बुखार, कमजोरी, सिरदर्द और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं।
हाल के दिनों में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से हालात और भी चुनौतीपूर्ण हो गए थे। डॉक्टरों का कहना है कि इस तरह की भीषण गर्मी में शरीर का तापमान सामान्य बनाए रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए वे लोगों को हाइड्रोथेरेपी अपनाने की सलाह दे रहे हैं। हाइड्रोथेरेपी के माध्यम से शरीर को ठंडक मिलती है और अंदरूनी गर्मी कम होती है, जिससे लू और गर्मी से होने वाली बीमारियों का खतरा घट जाता है। डॉक्टरों ने यह सुझाव दिया है कि लोग अधिक से अधिक पानी पीएं, हल्का भोजन करें व दोपहर के समय धूप में निकलने से बचें। साथ ही सूती कपड़े पहनना और शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद आवश्यक बताया गया है। सावधानी और सही देखभाल से इस तेज गर्मी के प्रभाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है और स्वास्थ्य को सुरक्षित रखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है हाइड्रोथेरेपी


हाइड्रोथेरेपी गर्मियों में शरीर को प्राकृतिक ठंडक, डिटॉक्स और आराम प्रदान करने का एक प्रभावी तरीका है। इसमें गर्म और ठंडे पानी का उपयोग करके शरीर के तापमान को नियंत्रित किया जाता है, जिससे तनाव कम होता है, रक्त संचार सुधरता है और त्वचा को आराम मिलता है।

---

हाइड्रोथेरेपी में करें यह काम

-ठंडे पानी से स्नान

-पैरों को ठंडे पानी में डुबोना

-पर्याप्त पानी पीना

-विभिन्न तरह के जूस का सेवन करें

-बेल शरबत

-लौकी का जूस

-नारियल पानी

-नींबू पानी

-कच्चे आम का पन्ना

वर्जन

इन दिनों बढ़ते तापमान से गर्मी का असर शरीर पर बढ़ जाता है, जिससे असहजता महसूस होती है। ऐसे में हाइड्रोथेरेपी अपनाना एक बेहतर विकल्प हो सकता है। साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं और शरीर को हाइड्रेट रखें। ताजे फलों के जूस का सेवन भी लाभकारी रहता है। -डाॅ. नीना, कार्यवाहक पीएमओ, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed