{"_id":"69f493ace606d892630f524c","slug":"the-municipal-commissioner-came-out-on-the-road-at-night-and-conducted-a-surprise-inspection-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-86547-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: रात में सड़क पर उतरे निगमायुक्त, किया औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: रात में सड़क पर उतरे निगमायुक्त, किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया ने शहर में सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से देर रात औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शहर की प्रमुख सड़कों पर चल रही मैकेनाइज्ड रोड स्वीपिंग मशीनों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। उनके साथ अतिरिक्त निगमायुक्त रविंद्र यादव भी मौजूद रहे।
निगमायुक्त ने अतुल कटारिया चौक, शीतला माता रोड, बस स्टैंड, सदर बाजार, झाड़सा रोड, ओल्ड रेलवे रोड सहित विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर सफाई व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित वरिष्ठ सफाई निरीक्षकों व सफाई निरीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सफाई कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोताही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को समय-समय पर औचक निरीक्षण करने का भी निर्देश दिया।
Trending Videos