{"_id":"6a6de3d61c654fc8040a1c61","slug":"the-prime-minister-will-interact-with-the-youth-today-under-the-drug-free-youth-campaign-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-96398-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नशामुक्त युवा अभियान के तहत आज युवाओं से संवाद करेंगे प्रधानमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नशामुक्त युवा अभियान के तहत आज युवाओं से संवाद करेंगे प्रधानमंत्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- 10 हजार स्थानों पर होंगे कार्यक्रम, एक करोड़ से अधिक युवा लेंगे नशामुक्ति का संकल्प
संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के मेरा युवा भारत (माई भारत) प्लेटफॉर्म के तहत संचालित 'नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान' के अंतर्गत रविवार सुबह 10 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के युवाओं को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे। अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और नशामुक्त भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करना है।
गुरुग्राम जिले में कार्यक्रम का मुख्य आयोजन नेहरू स्टेडियम के हॉकी ग्राउंड में होगा। यहां बड़ी संख्या में युवा प्रधानमंत्री के संबोधन से जुड़ेंगे और सामूहिक रूप से नशामुक्ति की शपथ लेंगे। प्रशासन ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है। इस राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत देशभर के करीब 10 हजार स्थानों पर एक साथ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें एक करोड़ से अधिक युवाओं के शामिल होने का लक्ष्य रखा गया है। सभी प्रतिभागी नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लेंगे।
पोर्टल पर ई-शपथ अभियान भी जारी-
इसी अवसर से 100 सप्ताह तक चलने वाले 'संडे एंगेजमेंट प्रोग्राम' की भी शुरुआत होगी। इसके तहत प्रत्येक रविवार को खेल, योग, फिटनेस, सांस्कृतिक गतिविधियों और जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, ताकि युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ा जा सके। इसके अलावा मेरा भारत पोर्टल पर ई-शपथ अभियान भी जारी है। युवा डिजिटल माध्यम से नशामुक्ति का संकल्प लेकर ई-प्रमाणपत्र प्राप्त कर सकते हैं। आयोजकों के अनुसार यह जन-आंदोलन 100 सप्ताह तक चलेगा और इसका समापन 14 अगस्त को नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय नशामुक्त युवा सम्मेलन के साथ किया जाएगा।