{"_id":"6a8312eb58c0a495960ffae1","slug":"the-profiles-matched-but-the-partner-deceived-me-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-98068-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: प्रोफाइल मैच हुई, पर पार्टनर ने दे दिया धोखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: प्रोफाइल मैच हुई, पर पार्टनर ने दे दिया धोखा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेट्रीमोनियल ऐप पर दोस्ती कर युवती से ठग लिए 2.31 लाख रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। साइबर क्राइम साउथ थाना क्षेत्र में मेट्रीमोनियल वेबसाइट पर जीवनसाथी की तलाश कर रही युवती के साथ ठगी करने का मामला सामने आया है। जालसाजों ने पहले दोस्ती कर युवती को विश्वास में लिया और फिर क्रेडिट कार्ड की जानकारी हासिल कर 2.31 लाख रुपये की ठगी कर ली। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता ने बताया कि उसने शादी के लिए एक मेट्रीमोनियल ऐप पर अपनी प्रोफाइल बनाई थी। कुछ समय बाद एक व्यक्ति से प्रोफाइल मैच हुआ तो उनसे संपर्क किया और लगातार बातचीत के जरिये अपने भरोसे में ले लिया। विश्वास में लेने के बाद आरोपी ने बहाने से पीड़िता के क्रेडिट कार्ड की जानकारी ली। जानकारी मिलते ही आरोपी ने क्रेडिट कार्ड के माध्यम से 2.31 लाख रुपये निकाल लिए। खाते से रकम कटने का मैसेज मिलने पर पीड़िता को अपने साथ हुई ठगी का पता चला। इसके बाद उसने साइबर क्राइम साउथ थाना में शिकायत दर्ज कराई।
थाना प्रभारी दिनेश ने बताया कि आधार पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। साइबर टीम बैंकिंग ट्रांजैक्शन, मोबाइल नंबर और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।