{"_id":"69f79b27b07f98b592011fa4","slug":"the-shortage-will-be-resolved-water-will-reach-every-home-through-taps-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-86813-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: दूर होगी किल्लत, हर घर तक नल से पहुंचेगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: दूर होगी किल्लत, हर घर तक नल से पहुंचेगा पानी
विज्ञापन
विज्ञापन
अलियर, ढाणा और बांस कुशला के 2 लाख से अधिक लोगों को मिलेगी राहत
3.15 करोड़ की योजना पर काम तेज
दीपक वर्मा
मानेसर। मानेसर नगर निगम के तहत आने वाले गांव अलियर, ढाणा और बांस कुशला में रहने वाले 2 लाख से अधिक लोगों को जल्द ही नल से पानी मिलने लगेगा। इसके लिए नगर निगम ने काम तेज कर दिया है। इन गांवों में पानी की बेहतर सप्लाई के लिए करीब 3.15 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
अभी इन गांवों में पीने के पानी की सही व्यवस्था नहीं है, इसलिए लोग ज्यादातर बोरवेल के पानी पर निर्भर हैं। कई बार पानी की कमी और गुणवत्ता को लेकर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने पूरी योजना तैयार कर ली है और ठेकेदार को काम सौंप दिया गया है। अब जल्द ही गांवों में नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी, जिससे हर घर तक सीधे नल से पानी पहुंच सके। इसके साथ ही पानी की सप्लाई को बेहतर बनाने के लिए नए बूस्टिंग स्टेशन भी बनाए जा रहे हैं और पुराने बूस्टिंग स्टेशनों की मरम्मत भी की जा रही है। इस पूरे काम में गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की भी मदद ली जा रही है। जीएमडीए की ओर से इन गांवों को 5 एमएलडी पानी उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे पानी की सप्लाई में सुधार होगा।
फिलहाल मानेसर क्षेत्र में नहरी पानी की कोई योजना नहीं है। ऐसे में लंबे समय से लोग भूमीगत जल पर निर्भर हैं। लगातार भूजल के दोहन से जलस्तर नीचे गिरता जा रहा है। वहीं कई इलाकों में लवणीय पानी की मात्रा भी अधिक पाई जाती है। ऐसे में लोगों को पानी पीने में परेशानी होती है। फिलहाल मानेसर के गांव अलियर, ढाणा और बांस कुशला में लोगों को पानी की सप्लाई बोरवेल के जरिए की जा रही है। इन गांवों में करीब दो लाख के आसपास लोग रहते हैं। बड़ी आबादी होने के बावजूद अभी तक यहां नल से नियमित पानी की सुविधा नहीं है। गांव के पार्षद ने बताया कि बांस कुशला गांव में 15 बोरवेल हैं, ढाणा गांव में 12 बोरवेल हैं और अलियर गांव में 7 बोरवेल से पानी की सप्लाई की जा रही है। इन्हीं बोरवेलों के माध्यम से लोगों की पानी की जरूरत पूरी की जा रही है। निगम की तरफ से हाल ही में कई इलाकों में और भी बोरवेल किए गए हैं।
कोट्स
वार्ड में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। अब क्षेत्र में लोगों को पीने के पानी की बेहतर सुविधा देने के लिए पानी की पाइपलाइन बिछाने का काम जल्द शुरू किया जाएगा। इससे लोगों को साफ और नियमित पानी मिल सकेगा। -कंवरपाल, पार्षद वार्ड नंबर 7, नगर निगम मानेसर
क्षेत्र में पानी की पाइपलाइन डालने का काम जल्द ही शुरू किया जाएगा। इसके लिए जीएमडीए का भी सहयोग लिया जा रहा है, जीएमडीए की तरफ से इन इलाकों में 5 एमएलडी पानी दिया जाएगा। -सुशील ठाकरान, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम मानेसर
Trending Videos