{"_id":"6a859e5fad42bdbc1a0dffb4","slug":"the-transgender-community-lodged-a-complaint-with-the-acp-regarding-allegations-of-religious-conversion-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-98237-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: धर्म परिवर्तन के आरोप को लेकर किन्नर समाज ने एसीपी को दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: धर्म परिवर्तन के आरोप को लेकर किन्नर समाज ने एसीपी को दी शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- गुरुग्राम के कुछ किन्नरों पर लगाया आरोप, पुलिस ने जांच का दिया आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। सोहना के किन्नर समाज ने गुरुग्राम के कुछ किन्नरों पर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाते हुए एसीपी मुकेश यादव को लिखित शिकायत दी है। किन्नर समाज ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसीपी ने जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
चुंगी नंबर एक निवासी किन्नर समाज के लोग एकजुट होकर एसीपी कार्यालय पहुंचे। सोहना किन्नर समाज की प्रधान सीमा सिसोदिया ने काजल और रेशमा नामक किन्नरों पर सनातन धर्म मानने वाले लोगों का धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया। उन्होंने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की। सीमा सिसोदिया ने बताया कि गुरुग्राम के कुछ किन्नर उन पर भी धर्म परिवर्तन कराने का झूठा आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह स्वयं सनातन धर्म को मानती हैं और उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं। उनके साथ मुस्लिम समुदाय से संबंधित एक किन्नर भी रहता है, लेकिन उसके रीति-रिवाजों को लेकर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। किन्नर समाज ने आरोपों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। एसीपी मुकेश यादव ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।