{"_id":"69f79ea4d5888edd5908c189","slug":"the-very-person-for-whom-the-family-bond-was-severed-is-the-one-who-snatched-away-the-life-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-86841-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जिसके लिए परिवार से नाता तोड़ा, उसी ने छीनी जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जिसके लिए परिवार से नाता तोड़ा, उसी ने छीनी जिंदगी
विज्ञापन
विज्ञापन
सौतेली बेटी के साथ ही अपने बच्चों को भी उतारा मौत के घाट
घरेलू कलह और आर्थिक समस्याओं से परेशान था नाजिम
पुलिस को कमरे से टूटे मिले दो मोबाइल, पति-पत्नी के बीच झगड़े होने की बातें आईं सामने
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिसके लिए नाजमा ने परिवार से नाता तोड़ा था, उसी ने उसकी जिंदगी छीन ली। नाजिम की हैवानियत इस कदर थी कि उसने सौतेली बेटी के साथ ही अपने बच्चों को भी मौत के घाट उतार दिया।
मूलरूप से ओडिशा की रहने वाली नाजमा ने विशेष समुदाय के मोहम्मद नाजिम से शादी करने की बात परिवार वालों को बताई तो उन्होंने विरोध किया। जब नाजमा ने शादी की तो परिवार वालों ने उससे नाता तोड़ लिया था। बताया जा रहा है कि दोनों अलग-अलग समुदाय के होने के कारण नाजमा के परिवार वालों ने विरोध किया था। बताया जा रहा है कि नाजमा ने शादी के बाद धर्म परिवर्तन कर लिया था। हालांकि पुलिस का कहना है फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है, जांच के बाद ही मामले में कुछ कहा जा सकता है। पुलिस को कमरे में मिले दस्तावेज में मृतका महिला का नाम नाजमा लिखा मिला है। ऐसे में फिलहाल पुलिस को भी मृत महिला के असली नाम के बारे में जानकारी नहीं है। वहीं, मृत महिला के परिवार वालों के बारे में काेई जानकारी नहीं होने के कारण उनको सूचना भी नहीं दी जा सकी। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद महिला व चारों बच्चों के शवों को नाजिम के परिवार वाले उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद लेकर चले गए।
वजीरपुर गांव में 2 मई की रात को पत्नी व चार बच्चों की हत्या के मामले में घरेलू कलह और आर्थिक समस्या की बात सामने आई है। परिवार के पालन-पोषण में आर्थिक समस्या होने के कारण पति-पत्नी में अक्सर झगड़े होते रहते थे। मकान के पड़ोसियों कृष्ण, देवेंद्र कुमार के अनुसार परिवार करीब छह माह पहले ही किराये पर रहने आया था। पति-पत्नी के बीच कई बार झगड़ा होता था। बताया जा रहा है कि मंगलवार को भी उनके बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद तीन-चार दिन शांत माहौल रहा।
संभावना है कि शनिवार को भी पति-पत्नी के बीच झगड़ा होने पर बात बढ़ गई होगी। इसके बाद मोहम्मद नाजिम ने अपनी पत्नी नाजमा, बेटी इकरा, शिफा, खदीजा व बेटे आयान को जहरीला पदार्थ खिलाकर व गला दबाकर उनको मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद आत्महत्या करने के लिए मोहम्मद नाजिम ने चाकू से खुद का गला व कलाई भी काटी। जब नाजिम का भाई जीशान कमरे पर पहुंचा तो उसने मामले में पुलिस को सूचना दी, तो डीसीपी करण गोयल, एसीपी नवीन शर्मा, सेक्टर-10 थाने व सेक्टर-93 चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची।
मुरादाबाद से आकर किराये पर रहा
मोहम्मद नाजिम मूलरूप से उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का रहने वाला है। करीब छह माह पहले ही गुरुग्राम के वजीरपुर गांव में किराये पर कमरा लिया था और गढ़ी हरसरू में खुद का सैलून चलाता है। बताया जा रहा है कि ओडिशा की रहने वाली नाजमा की यह दूसरी शादी थी। पहली शादी से बड़ी बेटी इकरा थी। माेहम्मद नाजिम से शादी के बाद नाजमा को दो बेटी शिफा, खदीजा व बेटा आयान हुए। नाजमा अपने चाचा के घर पर दिल्ली-नोएडा सीमा स्थित न्यू अशोक नगर में रहती थी। नाजिम भी वहीं पास ही सैलून में काम करता था। न्यू अशोक विहार में रहने के दौरान ही नाजमा व नाजिम की मुलाकात हुई थी और दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए थे। बताया जा रहा है कि उस समय नाजमा की शादी हो चुकी थी व एक बेटी भी थी। वहीं, नाजिम की शादी नहीं हुई थी। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया तो नाजमा के परिवार वालों ने विरोध किया।
वर्जन
प्रारंभिक तौर की जांच में सामने आया है कि आरोपी के घर में कोई अंदरूनी कलह चल रही थी, जिस कारण उसने यह कदम उठाया है। आरोपी से पूछताछ के बाद ही मामले में सही जानकारी मिल सकेगी। फिलहाल मामले की गहनता से जांच की जा रही है। - नवीन शर्मा, एसीपी (पश्चिम), गुरुग्राम।
Trending Videos