{"_id":"69b2bd119af44004c808e747","slug":"three-people-including-a-woman-arrested-for-blackmailing-a-youth-by-making-an-objectionable-video-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-81915-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: युवक की आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करके में महिला सहित तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: युवक की आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करके में महिला सहित तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों से 1.63 लाख रुपये, वारदात में प्रयोग की गई स्कॉर्पियो और चार मोबाइल बरामद
इंस्टाग्राम पर हुई थी तीनों आरोपियों की आपस में मुलाकात, रुपये कमाने के लिए रची साजिश
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। ब्लड सैंपल लेने गए युवक के साथ मारपीट करने, उसकी आपत्तिजनक वीडियो बनाने व दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर रुपये ऐंठने का एक मामला सामने आया है। सेक्टर-37 थाने की पुलिस ने इस मामले में एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 1.63 लाख रुपये, वारदात में प्रयोग की गई एक स्कॉर्पियो और चार मोबाइल बरामद हुए हैं। आरोपियों के खिलाफ 6 मार्च को एक युवक ने सेक्टर-37 थाने में शिकायत दी थी।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अलवर (राजस्थान) के काहनावास गांव निवासी हरीश यादव उर्फ मोनू, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) के खैरोली गांव निवासी श्याम सुंदर उर्फ अशोक और गुरुग्राम के ताजनगर निवासी ज्योति के रूप में हुई है। हरीश यादव उर्फ मोनू व श्याम सुंदर उर्फ अशोक को 7 मार्च और ज्योति को 8 मार्च को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया।
रुपये कमाने के लिए रची साजिश
आरोपियों ने तीन दिन की रिमांड में खुलासा किया है। तीनों आरोपियों की जान पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। इसके बाद उन्होंने रुपये कमाने के लिए एक साजिश रची। इसके तहत उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया। युवती ने ब्लड सैंपल लेने के बहाने युवक को बुलाया था और जांच रिपोर्ट लेने के बहाने उसका नंबर ले लिया था।
ब्लैकमेल करके ट्रांसफर कराए रुपये
शिकायतकर्ता के अनुसार, वह सेक्टर-83 स्थित एक लैब में काम करता है। 25 फरवरी को एवीएल सोसाइटी मोहम्मदपुर में ज्योति नाम की लड़की ने ब्लड सैंपल लेने के लिए बुलाया था। युवती ने ब्लड रिपोर्ट लेने के नाम पर उसका नंबर ले लिया था। इसके बाद दोनों की बात होने लगीं। दो मार्च को युवती ने दोबारा ब्लड सैंपल लेने के नाम पर युवक को बुलाया। फ्लैट में जाने के कुछ समय बाद युवती ने फ्लैट का दरवाजा खोलकर छोड़ दिया। इसी दौरान दो युवक फ्लैट के अंदर आकर उसके साथ मारपीट करने लगे और उसके कपड़े उतारकर वीडियो बना ली। इस वीडियो के माध्यम से ब्लैकमेल करके इससे रुपये ट्रांसफर करवा लिए और दुष्कर्म के झूठ केस में फंसाने की धमकी देने लगे। पीड़ित युवक को स्कॉर्पियो में लेकर गए और उससे रुपये ट्रांसफर कराए। इसके बाद आरोपी पीड़ित युवक पर पांच लाख रुपये देने का दबाव बना रहे थे।
-- --
तीनों आरोपियों का रिमांड पूरा होने के बाद अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है। -विनीत, एएसआई, जांच अधिकारी
Trending Videos