फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Trailer truck hits motorcycle; rider killed in accident.

Gurugram News: ट्रॉला ने बाइक काे मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार की मौत

Sat, 11 Jul 2026 05:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 05:44 PM IST
विज्ञापन
Trailer truck hits motorcycle; rider killed in accident.
- हादसे के बाद चालक ट्रॉला को मौके पर छोड़कर भागा, अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बिलासपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह ट्राला ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार नीचे गिरा तो ट्राला उसके ऊपर से उतर गया। हादसे में गंभीर चोटें लगने के कारण युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्राला को मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक युवक के ताऊ सुखबिंद्र सिंह की शिकायत पर अज्ञात ट्राला चालक के खिलाफ सड़क हादसे में मौत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
मृतक की पहचान बिलासपुर कलां गांव निवासी लोकेश के रूप में हुई है। मृतक युवक के ताऊ सुखबिंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्होंने बिलासपुर चौक के पास चाय की दुकान की है। रोजाना की तरह ही 10 जुलाई की सुबह करीब 4 बजे अपनी दुकान पर जा रहे थे। जब वे दिल्ली-जयपुर हाईवे के 32 पुलिया व आलम के होटल के पास पहुंचे तो एक ट्राला तेज रफ्तार में दिल्ली से जयपुर की ओर आ रहा था। इसी दौरान ट्राला ने बाइक को साइड से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक नीचे गिर गई व ट्राला बाइक सवार के मुंह के ऊपर से उतर गया। जब सुखबिंद्र सिंह ने पास जाकर देखा तो घायल युवक उनका भतीजा लोकेश था। सुखबिंद्र ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस व एंबूलेंस मौके पर पहुंची। घायल को सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वर्जन-
बाइक को टक्कर मारने वाले ट्राला को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा किया गया है। ट्राला मालिक को नोटिस जारी करके चालक को पेश करने के लिए कहा है। जल्द ही चालक को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई की जाएगी। - नरेंद्र्र, जांच अधिकारी, बिलासपुर थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article