सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two accused arrested for providing bank accounts to cyber fraudsters

Gurugram News: साइबर ठगों को बैंक खाता उपलब्ध कराने में संलिप्त दो आरोपी गिरफ्तार

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for providing bank accounts to cyber fraudsters
विज्ञापन
ठगी गई राशि में से 80 हजार रुपये आरोपियों के खाते में हुए थे ट्रांसफर
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर अपराध थाना दक्षिण की पुलिस ने साइबर ठगों को बैंक खाता उपलब्ध कराने में संलिप्त दो आरोपियों को 16 फरवरी को गिरफ्तार किया है। घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से काम देने के नाम पर ठगी गई राशि में 80 हजार रुपये गिरफ्तार आरोपी के बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए थे।
बैंक खाता की जांच करते हुए पुलिस आरोपियों तक पहुंची। आरोपियों की पहचान फतेहाबाद (हरियाणा) के धांगर गांव निवासी पवन (30) और ठाकुर बस्ती निवासी प्रदीप (24) के रूप में हुई है। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि ठगी गई राशि में से 80 हजार रुपये आरोपी प्रदीप के बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए थे। आरोपी अमित ने यह बैंक खाता आरोपी पवन को पांच हजार रुपये में बेचा था और आरोपी पवन ने यही बैंक खाता छह हजार रुपये में एक अन्य व्यक्ति को बेचा था। साइबर ठगों ने प्रदीप के बैंक खाते का उपयोग टेलीग्राम के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन काम करने व टास्क पूरा करने के नाम पर ठगी करके रुपये ट्रांसफर कराने में किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक पुलिस आयुक्त (साइबर अपराध) प्रियांशु दीवान ने बताया कि आगामी कार्रवाई के लिए आरोपी प्रदीप व पवन को अदालत में पेश किया जाएगा। ठगी मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed