{"_id":"6a7778973814d3b90b087f94","slug":"two-new-dengue-cases-detected-total-count-reaches-15-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-97122-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: डेंगू के दो नए मरीज मिले, कुल संख्या 15 हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: डेंगू के दो नए मरीज मिले, कुल संख्या 15 हुई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। बारिश के बीच डेंगू और मलेरिया से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने निगरानी और तेज कर दी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जिले में डेंगू के दो नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही अब तक डेंगू के मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 15 हो गई है। शनिवार को 119 लोगों के सैंपल जांच के लिए गए, जबकि एक जनवरी से अब तक कुल 4597 सैंपलों की जांच की जा चुकी है।
जिले में अब तक डेंगू के 15 मरीज और मलेरिया के कुल चार मरीज मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शनिवार को 11,532 घरों का सर्वे किया, जबकि इस साल 8,93,031 घरों का सर्वे पूरा किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से घरों के कूलर, गमले, टायर और आसपास पानी जमा नहीं होने देने और बुखार होने पर तुरंत डॉक्टरों से जांच कराने की अपील की है। विभाग ने मच्छरों के लार्वा की रोकथाम के लिए अब तक 1,109 नोटिस भी जारी किए हैं। संवाद