फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two people, including a child, injured in separate road accidents; cases registered against unidentified drivers.

Gurugram News: अलग-अलग सड़क हादसों में बच्चे समेत दो घायल, अज्ञात वाहन चालकों पर केस दर्ज

Sat, 11 Jul 2026 06:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 06:16 PM IST
विज्ञापन
Two people, including a child, injured in separate road accidents; cases registered against unidentified drivers.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। सेक्टर-37 थाना क्षेत्र में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में एक बच्चे समेत दो लोग घायल हो गए। दोनों मामलों में पुलिस ने घायलों के परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही वाहनों की पहचान कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
पहले मामले में नरसिंहपुर निवासी मोनी ने बताया कि 5 जुलाई को वह अपने 11 वर्षीय बेटे विवान सिंह के साथ मानेसर से नरसिंहपुर आ रही थीं। ऑटो से उतरने के बाद दोनों पैदल घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने विवान को टक्कर मार दी। हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। वहीं, दूसरे मामले में राजस्थान के अलवर निवासी नरेश कुमार ने बताया कि वह गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में काम करते हैं। 8 जुलाई की रात करीब 10:15 बजे वह बाइक से सेक्टर-15 से खेड़कीदौला स्थित अपने कमरे पर जा रहे थे। नरसिंहपुर गांव के पास तेज रफ्तार बलेनो कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में नरेश के बाएं पैर में चोट आई। राहगीरों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

कोट-

दोनों मामलों में शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहनों की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article