{"_id":"69aed7d53fdcc8777d0f157e","slug":"two-people-including-a-salesman-arrested-for-embezzling-rs-37-lakh-from-a-businessman-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-81668-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: कारोबारी की 37 लाख पेमेंट हड़पने के आरोपी सेल्समैन सहित दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: कारोबारी की 37 लाख पेमेंट हड़पने के आरोपी सेल्समैन सहित दो गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों से दो मोबाइल और वारदात में प्रयोग की गई गाड़ी बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बिलासपुर थाने की पुलिस ने कारोबारी की 37 लाख रुपये की पेमेंट हड़पने के आरोपी सेल्समैन व उसके साथी को 8 मार्च को बिलासपुर चौक से गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से दो मोबाइल व वारदात में प्रयोग की गई एक गाड़ी बरामद की है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जयपुर (राजस्थान) के माधोपुरा गांव निवासी राजू (30) व सुनाडिया गांव निवासी गोपाल (32) के रूप में हुई है। आरोपियों से प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि आरोपी राजू मामले में शिकायतकर्ता के साले के मार्बल बिजनेस में पिछले दो साल से सेल्समैन का काम करता है। शिकायतकर्ता के साले ने राजू को गुरुग्राम के राजीव चौक पर एक व्यक्ति से 37 लाख रुपये लेने के लिए भेजा था। आरोपी राजू मौसी के लड़के आरोपी गोपाल को लेकर गुरुग्राम गया और वहां से शिकायतकर्ता के जानकार से 37 लाख रुपये लेकर गाड़ी से रेवाड़ी चला गया। राजू ने साजिश के तहत सभी रुपये गोपाल को दे दिए। राजू ने अपने मालिक को झूठ बोला कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने गन पॉइंट पर रुपये लूट लिए, ताकि वह पुलिस से बच सके और रुपयों का गबन कर सके। मामले में 7 मार्च को बिलासपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
जांच अधिकारी एसआई साजिद हुसैन ने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से मामले में पूछताछ करने के साथ ही रुपयों की बरामदगी की जाएगी।
Trending Videos