सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Discussion on management and care of stray animals

Gurugram News: बेसहारा पशुओं के प्रबंधन और देखभाल पर हुई चर्चा

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 08:19 PM IST
विज्ञापन
Discussion on management and care of stray animals
विज्ञापन
गुरुग्राम। डीसी अजय कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को लघु सचिवालय में जिला स्तरीय एसपीसीए (सोसायटी फॉर प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनिमल्स) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में बेसहारा पशुओं की देखभाल, प्रबंधन और उनके पुनर्वास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि राम कृष्ण कामधेनु गोशाला, सिलानी में पक्षियों के लिए बर्ड टावर स्थापित किया गया है। इस पहल से पक्षियों को सुरक्षित आश्रय मिलेगा और उनके संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। डीसी ने इसे जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में घूम रहे बेसहारा पशुओं की पहचान कर उन्हें सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जाए। इसके लिए गौशालाओं, अस्थायी शेड्स और स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से पशुओं की देखभाल, स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण और उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। ब्यूरो
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed