{"_id":"69b1b3122315da44ed089bb9","slug":"a-slum-dweller-committed-suicide-by-hanging-himself-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-81819-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: झुग्गियों में रहने वाले युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: झुग्गियों में रहने वाले युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड के बोकारो का निवासी था युवक
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-93 क्षेत्र में झुग्गियों में रहने वाले युवक ने मंगलवार की रात को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर सेक्टर-93 चौकी की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर झुग्गी का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक की पहचान झारखंड के बोकारो निवासी सोनू दत्ता (26) के रूप में हुई है। वह गुरुग्राम के सेक्टर-93 के पास झुग्गियों में रहता था और दिहाड़ी-मजदूरी का काम करता था। मंगलवार रात को पड़ोसियों ने उसका शव झुग्गी में लटकता देखा तो पुलिस को सूचना दी। जांच अधिकारी एएसआई जगदीश चंद ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है।
Trending Videos