सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Traffic survey will identify areas to be connected by metro in future

Gurugram News: ट्रैफिक सर्वे से भविष्य में मेट्रो से जोड़े जाने वाले क्षेत्रों की होगी पहचान

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Traffic survey will identify areas to be connected by metro in future
विज्ञापन
-एचएमआरटीसी ने एजेंसी रखने के लिए जारी किया टेंडर, गुरुग्राम-मानेसर क्षेत्र में प्रस्तावित मेट्रो नेटवर्क में छूटे रूट की होगी पहचान
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचएमआरटीसी) गुरुग्राम-मानेसर कंप्रिहेंसिव मोबिलिटी मैनेजमेंट प्लान (सीएमएमपी) में मेट्रो नेटवर्क में छूटे रूट की पहचान हेतु व्यवहार्यता अध्ययन कराने जा रहा है। सलाहकार रखने के लिए निविदा आमंत्रित की गई है। एचएमआरटीसी ने जिले में मेट्रो नेटवर्क के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। शहर के उन क्षेत्रों की पहचान करने के लिए एक व्यापक सर्वेक्षण (ट्रैफिक सर्वे) कराया जाएगा, जिन्हें भविष्य में मेट्रो से जोड़ा जा सकता है। यह सर्वेक्षण मौजूदा परिवहन पैटर्न, जनसंख्या घनत्व और भविष्य की शहरीकरण योजनाओं को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा ताकि सबसे व्यवहार्य और आवश्यक मेट्रो विस्तार मार्गों की पहचान की जा सके। प्री-फीजिबिलिटी स्टडी के माध्यम से गुरुग्राम-मानेसर क्षेत्र में प्रस्तावित मेट्रो नेटवर्क में छूटे हुए या आवश्यक कनेक्टिविटी वाले रूट की पहचान की जाएगी, ताकि भविष्य में मेट्रो नेटवर्क को और बेहतर ढंग से विकसित किया जा सके। इसके लिए टेंडर जारी किया गया है और दस अप्रैल को टेंडर खोला जाएगा। हालांकि, गुरुग्राम महानगरीय विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के सीएमएमपी के तहत पहले से ही 176.99 किलोमीटर लंबे मेट्रो नेटवर्क की योजना बना चुका है। अभी ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो लाइन पर काम चल रहा है। एचएमआरटीसी भोंडसी गांव से रेलवे स्टेशन तक मेट्रो चलाने की योजना है और डीपीआर बन रहा है। इसके अलावा रेजांगला चौक से सेक्टर-21 द्वारका तक, सेक्टर 55-वाटिका चौक से पचगांव तक मेट्रो रूट समेत अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed