{"_id":"69b03dfc24a2ef25530e85f7","slug":"video-gurugram-police-arrested-five-accused-for-playing-dj-without-permission-2026-03-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार, डीजे और सरकारी काम में बाधा का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार, डीजे और सरकारी काम में बाधा का आरोप
गुरुग्राम में देर रात तक बिना अनुमति डीजे बजाने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सदर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि कम्युनिटी सेंटर सेक्टर-38 में झगड़ा हुआ है। जहां ईआरवी -271 के इंचार्ज द्वारा पुलिस टीम को एक लिखित शिकायत दी गई। शिकायत में इंचार्ज राजकुमार ने बताया कि वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां कुछ व्यक्ति तेज आवाज में डीजे बजाते हुए पाए गए। पुलिस टीम द्वारा उनसे डीजे बजाने की परमिशन मांगी गई, लेकिन कोई भी व्यक्ति परमिशन पेश नहीं कर सका। पुलिस टीम द्वारा डीजे बंद करने के लिए कहने व नाम-पता पूछने पर वहां मौजूद व्यक्तियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पुलिस टीम का रास्ता रोककर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की। आरोपियों की पहचान अमित कुमार (33), अरुण (34), हिमांशु (24), जतिन (28) व मनीष सैनी (26) सभी निवासी गांव झाड़सा के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी अमित गुरुग्राम में ऑटो चलाता है। आरोपी अरुण मेडिकल की दुकान पर काम करता है तथा आरोपी हिमांशु व मनीष सैनी गुरुग्राम में निजी कंपनी में कार्य करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।