{"_id":"6a045b6a5d1623eb0a00e461","slug":"uprooted-footpaths-increase-the-problems-of-pedestrians-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-87842-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: उखड़े फुटपाथों ने बढ़ाई पैदल यात्रियों की मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: उखड़े फुटपाथों ने बढ़ाई पैदल यात्रियों की मुसीबत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जान जोखिम में डालकर सड़क पर चलने को मजबूर निवासी
संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। सेक्टर-69 में बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी अब स्थानीय निवासियों के लिए सिरदर्द बनती जा रही है। इलाके के फुटपाथ लंबे समय से टूटी-फूटी हालत में पड़े हैं। इस कारण पैदल चलने वाले लोगों को मजबूरन मुख्य सड़क का सहारा लेना पड़ रहा है। तेज रफ्तार वाहनों के बीच सड़क पर पैदल चलने से हर समय किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
सेट्यूलिप चौक के आसपास फुटपाथों की स्थिति बेहद दयनीय हो चुकी है। निवासियों का कहना है कि पैदल यात्रियों की सुविधा के लिए करोड़ों की लागत से बनाए गए फुटपाथ अब उखड़ चुके हैं। टाइल्स टूटी हुई हैं और कई जगहों पर तो पैदल चलने लायक रास्ता ही नहीं बचा है।
पास की सोसाइटी में रहने वाले एसपी बजाज ने बताया कि समस्या सिर्फ टूटे फुटपाथों तक सीमित नहीं है। उन्होंने कहा कि फुटपाथों की हालत तो पहले से ही खराब थी उस पर रही-सही कसर अवैध पार्किंग ने पूरी कर दी है। लोग अपने वाहन फुटपाथ पर खड़े कर देते हैं। वहीं, एसके भटनागर ने भी इस मुद्दे पर गहरा रोष व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि फुटपाथों का रखरखाव न होने से बुजुर्गों और बच्चों के लिए पैदल चलना नामुमकिन हो गया है। सड़क पर चलने के कारण पीछे से आ रहे वाहनों से टकराने का डर हमेशा बना रहता है।
Trending Videos