सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Viral cases rise after rain

Gurugram News: बारिश के बाद बढ़े वायरल के मरीज

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 05:15 PM IST
विज्ञापन
Viral cases rise after rain
विज्ञापन
नखडोला पीएचसी बुधवार को लगाएगा स्वास्थ्य जांच शिविर
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। क्षेत्र में रविवार को हुई बारिश के बाद मौसम बदलने का असर लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। नखडोला, कासन, भांगरौला और मानेसर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। खासकर वायरल बुखार, खांसी और जुकाम के मरीज ज्यादा संख्या में पहुंच रहे हैं। वहीं, नखडोला पीएचसी की तरफ से बुधवार को नखरोला स्टेडियम में स्वास्थ्य कैंप लगाया जाएगा।



नखडोला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में करीब 65 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। वहीं, भांगरौला केंद्र पर मरीजों की संख्या 130 तक पहुंचे। कासन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भी लगभग 130 मरीज जांच कराने आए। इसके अलावा मानेसर यूपीएचसी केंद्र पर करीब 120 लोग इलाज के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन




नखडोला पीएचसी के डॉ. तरून चोपड़ा व भांगरौला पीएचसी के डॉ. अजीतेश ने बताया कि मौसम में अचानक बदलाव और बारिश के बाद ठंड-गर्मी के उतार-चढ़ाव की वजह से वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसका असर खासकर बच्चों पर ज्यादा देखा जा रहा है, क्योंकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता अपेक्षाकृत कम होती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि वे बदलते मौसम में सावधानी बरतें। हल्का बुखार, खांसी या जुकाम होने पर तुरंत डॉक्टर से जांच कराएं और खुद दवा लेने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed