सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Waiting for approval...Budget proposal will be presented in the meeting today

Gurugram News: मंजूरी का इंतजार...आज बैठक में पेश किया जाएगा बजट का प्रस्ताव

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
Waiting for approval...Budget proposal will be presented in the meeting today
विज्ञापन
1900 करोड़ है प्रस्तावित बजट, विकास कार्य पर 450 करोड़ रुपये खर्च करने की है योजना
Trending Videos


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम ने अपने आगामी वित्तीय वर्ष के लिए विकास का मेगा बजट तैयार कर लिया है। आगामी वित्तीय वर्ष के लिए आज सदन की एक बेहद अहम बैठक होने जा रही है, जिसमें विकास का नया रोडमैप पेश किया जाएगा। बैठक में शहर की सूरत बदलने के लिए पिछले साल के मुकाबले करीब 350 करोड़ रुपये अधिक का प्रावधान है। सफाई, सड़क और बुनियादी ढांचे पर फोकस करते हुए निगम ने 1800 करोड़ की रिकॉर्ड आय का लक्ष्य भी रखा है। अगर बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो शहर के विकास को रफ्तार मिलेगी।
नगर निगम गुरुग्राम के सदन की बैठक बुधवार की दोपहर को होगी। नगर निगम मेयर की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में स्थानीय विधायक के साथ सांसद को भी आमंत्रित किया गया है। नगर निगम की ओर से वर्ष 2024-25 का वित्तीय बजट कुल 1562 करोड़ रखा गया था। इस बार इसे बढ़ाकर लगभग 1900 करोड़ रुपये का रखा गया है। इतना ही नहीं बीते साल नगर निगम की ओर से आमदनी के 1136 करोड़ का लक्ष्य रखा गया था। इसमें से 28 फरवरी तक नगर निगम 1376 करोड़ कमाया है। जबकि 28 फरवरी तक नगर निगम की ओर से 1497 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रापर्टी टैक्स और प्रचार-प्रसार से आय की अधिक संभावना

नगर निगम ने नए वित्तीय वर्ष में प्रॉपर्टी टैक्स से 450 करोड़ रुपये कमाने का लक्ष्य रखा है। बीते साल 28 फरवरी तक 307 करोड़ रुपये की आय हुई है। इस बार प्रचार-प्रसार से 200 करोड़ का लक्ष्य रखा जाएगा। जबकि बीते साल 120 करोड़ का लक्ष्य रखा गया था। इसमें से 28 फरवरी तक 97 करोड़ रुपये की आय हो चुकी है। इसके साथ ही स्टांप ड्यूटी, नगर निगम की प्रॉपर्टी की नीलामी व अन्य विभाग से आने वाली आय शामिल हैं।


सफाई पर खर्च करेगा 400 करोड़ रुपये

नगर निगम के बजट में सबसे अधिक का बजट शहर की सफाई व्यवस्था पर रखा गया है। नगर निगम इस मद में 400 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इसके साथ ही विकास कार्य पर भी लगभग 450 करोड़ खर्च किया जाएगा। इसमें सीवर व सड़क की मरम्मत रहेगी।
-----------------

नगर निगम की ओर से बुधवार को सदन की बैठक तय की गई है। बैठक में बजट की मंजूरी मिलने के बाद उसे मंजूरी के लिए मुख्यालय भेजा जाएगा। - प्रदीप दहिया, आयुक्त नगर निगम, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed