फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Waterlogging on the road to Dharuhera after the rain.

Gurugram News: बारिश के बाद धारूहेड़ा जाने वाली सड़क पर जलभराव

Sun, 09 Aug 2026 05:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging on the road to Dharuhera after the rain.
दिल्ली-जयपुर हाईवे धारूहेड़ा के पास जमा पानी। संवाद
-निर्माणाधीन सड़क पर पानी भरने से वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी
विज्ञापन

मानेसर। दिल्ली-जयपुर हाईवे से धारूहेड़ा सेक्टर-7 जाने वाली सड़क पर शुक्रवार को बारिश के बाद जगह-जगह जलभराव हो गया। निर्माणाधीन सड़क पर पानी जमा होने से वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क पर बने गड्ढों में पानी भरने से वाहन चालकों को हादसे का डर बना हुआ है।

स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क पहले से ही निर्माणाधीन है और जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। बारिश के बाद इन गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का पता नहीं चलता। इससे छोटे वाहनों के साथ मालवाहक वाहनों को भी निकलने में दिक्कत होती है। पानी के बीच से वाहनों के गुजरने के कारण कई बार जाम की स्थिति भी बन रही है। लोगों का कहना है कि सड़क से रोजाना बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। इसके बावजूद जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं की गई है। उन्होंने संबंधित विभाग से सड़क पर जमा पानी की निकासी कराने और निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed