फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Workshop on Digital Education at SGT University

Gurugram News: एसजीटी विश्वविद्यालय में डिजिटल शिक्षा पर कार्यशाला

Sun, 09 Aug 2026 06:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 06:27 PM IST
विज्ञापन
Workshop on Digital Education at SGT University
-60 से अधिक शिक्षाविदों ने लिया हिस्सा, एमओओसीज की प्रक्रिया समझी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। डिजिटल उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने और शिक्षकों को ऑनलाइन शिक्षण की आधुनिक तकनीकों से जोड़ने के लिए एसजीटी विश्वविद्यालय में विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। विश्वविद्यालय के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर एंड्रागॉजिकल एंड पेडागॉजिकल साइंसेज (सीईएपीएस) ने कंसोर्टियम फॉर एजुकेशनल कम्युनिकेशन (सीईसी) और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के सहयोग से कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें 60 से अधिक फैकल्टी सदस्यों, कोर्स कोऑर्डिनेटर्स और शिक्षाविदों ने भाग लिया।

कार्यशाला में प्रतिभागियों को एमओओसीज की योजना बनाने, कोर्स विकास, इंस्ट्रक्शनल डिजाइन, डिजिटल कंटेंट तैयार करने, प्रोडक्शन प्रक्रिया, गुणवत्ता सुनिश्चित करने और प्रमाणन से जुड़ी प्रक्रिया की जानकारी दी गई। शिक्षकों को डिजिटल उच्च शिक्षा पहलों में सक्रिय भागीदारी के लिए भी प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सीईएनटी के निदेशक डॉ. कर्नल पीएस जेम्स के स्वागत संबोधन से हुई। उन्होंने कहा कि एमओओसीज के माध्यम से उच्च शिक्षा को अधिक सुलभ और लचीला बनाया जा सकता है। शिक्षकों को राष्ट्रीय डिजिटल लर्निंग इकोसिस्टम से जोड़ने और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों को अपनाने की जरूरत है। इंटरैक्टिव सत्र में शिक्षाविदों ने संस्थागत स्वीकृति, पात्रता मानदंड, कोर्स तैयार करने की समयसीमा और परीक्षाओं से जुड़े सवाल पूछे। विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए एमओओसीज विकसित करने की व्यावहारिक प्रक्रिया समझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed