{"_id":"69a57791fa29c65cd102dd32","slug":"work-on-the-foot-overbridge-between-rampura-shikohpur-is-in-its-final-stages-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-81153-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: रामपुरा-शिकोहपुर के बीच फुटओवर ब्रिज का काम अंतिम चरण में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: रामपुरा-शिकोहपुर के बीच फुटओवर ब्रिज का काम अंतिम चरण में
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बनेगा, लोगों को मिलेगी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर रामपुरा और शिकोहपुर के बीच बन रहा फुटओवर ब्रिज (एफओबी) अब लगभग तैयार हो चुका है। पिछले कई महीनों से इसका निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा था, जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी।
फुटओवर ब्रिज न बनने से स्थानीय लोगों को जान जोखिम में डालकर हाईवे पार करना पड़ता था। खासकर रात के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती थी, क्योंकि तेज रफ्तार वाहनों के बीच सड़क पार करना बेहद खतरनाक था। कई बार दुर्घटना का खतरा भी बना रहता था। स्थानीय निवासियों का कहना है कि लंबे समय से वे इस ब्रिज के पूरा होने का इंतजार कर रहे थे। अब जब निर्माण कार्य अंतिम चरण में है तो लोगों ने राहत की सांस ली है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
सुरक्षित तरीके से हाईवे पार करने की मिलेगी सुविधा
फुटओवर ब्रिज के शुरू होने के बाद पैदल यात्रियों को सुरक्षित तरीके से हाईवे पार करने की सुविधा मिलेगी। इससे दुर्घटनाओं की संभावना भी कम होगी और लोगों की आवाजाही आसान हो जाएगी। उम्मीद है कि जल्द ही यह ब्रिज पूरी तरह से चालू कर दिया जाएगा। - रविंद्र, ग्रामीण
रात के समय हाईवे पार करना और भी मुश्किल हो जाता था। सड़क पर लगातार गाड़ियां चलती रहती थीं, ऐसे में उनके बीच से सड़क पार करनी पड़ती थी। इससे हमेशा हादसे का डर बना रहता था। अब उम्मीद है कि फुटओवर ब्रिज को जल्द शुरू कर दिया जाएगा। - पवन
Trending Videos