{"_id":"69c979534fc5a73183050557","slug":"youth-injured-after-coming-under-trolley-tire-dies-during-treatment-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-83402-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: ट्रॉली के टायर के नीचे आकर घायल युवक की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: ट्रॉली के टायर के नीचे आकर घायल युवक की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ न्यू कॉलोनी थाने में प्राथमिकी दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। न्यू कॉलोनी थाना क्षेत्र में 27 मार्च को ट्रैक्टर से गिरकर ट्रॉली के टायर के नीचे आकर घायल हुए युवक की पीजीआई रोहतक में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृत युवक के भाई दिनेश कुमार की शिकायत पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ सड़क हादसे में मौत संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
मृत युवक की पहचान सीतापुर (उत्तर प्रदेश) के बंघौना गांव निवासी दीपक कुमार (30) के रूप में हुई है। मृत युवक के भाई दिनेश कुमार ने पुलिस को बताया कि 27 मार्च की रात करीब 8.44 बजे दीपक ट्रैक्टर पर बैठा था। चालक ट्रैक्टर-ट्राॅली को तेज गति व लापरवाही से चलाते हुए जा रहा था। इसी दौरान दीपक कुमार ट्रैक्टर से नीचे गिर गया और ट्राॅली का पाहिया उसके ऊपर से उतर गया। इससे दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान 28 मार्च को मौत हो गई।
जांच अधिकारी एसआई नरेश ने बताया कि रविवार को पीजीआई रोहतक में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। ट्रैक्टर नंबर के आधार पर चालक की पहचान करके उसे गिरफ्तार किया जाएगा। चालक से पूछताछ के बाद हादसे के बारे सही जानकारी मिल सकेगी और उसी आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos