फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hearing on environmental clearance for Leather Park project to be held again

Delhi NCR News: लेदर पार्क परियोजना की पर्यावरण मंजूरी पर फिर होगी सुनवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की लेदर पार्क परियोजना को मिली पर्यावरण मंजूरी का मामला एक बार फिर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) में सुना जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एनजीटी ने करीब 13 साल पुराने इस मामले को दोबारा सुनवाई के लिए बहाल किया है। यह मामला वर्ष 2013 में दायर याचिका से जुड़ा है, जिसमें उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम को वर्ष 2011 में मिली पर्यावरण मंजूरी को चुनौती दी गई थी। मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 18 फरवरी को आदेश देते हुए एनजीटी के वर्ष 2020 के फैसले को रद्द कर दिया था। कोर्ट ने कहा था कि पर्यावरण मंजूरी की जांच करने का अधिकार एनजीटी के पास है और सभी पक्षों को सुनवाई का पूरा मौका दिया जाना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद एनजीटी की प्रधान पीठ ने मामले को फिर से खोल दिया है। अधिकरण ने रजिस्ट्री को निर्देश दिया है कि मामले की अगली सुनवाई 17 सितंबर को तय की जाए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed