सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   If there is any arbitrariness in the purchase of books and uniforms, the government will take over private schools.

Delhi NCR News: किताबें-ड्रेस खरीदने पर मनमानी की तो प्राइवेट स्कूल टेकओवर करेगी सरकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 07:44 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली सरकार सख्त, सीएम ने दी चेतावनी, स्कूल के अधिकार सरकार अपने पास लेगी
Trending Videos

कहा-किताबें-ड्रेस कहीं से भी खरीदने की आजादी, स्कूलों को लिखित सूचना देना अनिवार्य

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर कड़ा रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने साफ किया है कि अभिभावकों को किताबें, ड्रेस और स्टेशनरी किसी एक दुकान से खरीदने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकेगा।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि प्राइवेट स्कूल अपने नोटिस बोर्ड, वेबसाइट और स्कूल स्टोर पर साफ लिखें कि अभिभावक पसंद से कहीं से भी सामान खरीद सकते हैं। स्कूल केवल सुविधा के लिए कुछ दुकानों के नाम बता सकती है, लेकिन बाध्य नहीं कर सकती। नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों पर सख्त कार्रवाई होगी। जरूरत पड़ने पर ऐसे स्कूलों का टेकओवर भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये कदम दिखावे के लिए नहीं - रेखा गुप्ता
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वह खुद औचक निरीक्षण करेंगी। यह कदम दिखावे के लिए नहीं, बल्कि अभिभावकों से मिली शिकायतों के आधार पर उठाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से सुझाव भी मांगे हैं और कहा कि शिक्षा में पारदर्शिता और गुणवत्ता सरकार की प्राथमिकता है।
हाल ही में रोहिणी के सेक्टर-13 स्थित वेंकटेश्वर ग्लोबल स्कूल में जांच के दौरान कई गड़बड़ियां सामने आईं। स्कूल बिना वैध फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट के चल रहा था और स्विमिंग पूल भी बिना लाइसेंस के पाया गया, जिसे तुरंत सील कर दिया गया। सीएम ने कहा है कि सभी प्राइवेट और सहायता प्राप्त स्कूलों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed