{"_id":"69bebb70ffcf5323a40b0133","slug":"iffd-will-become-a-big-platform-for-creative-cinema-rekha-gupta-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-128840-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएफएफडी बनेगा रचनात्मक सिनेमा का बड़ा मंच : रेखा गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएफएफडी बनेगा रचनात्मक सिनेमा का बड़ा मंच : रेखा गुप्ता
विज्ञापन
विज्ञापन
25 से 31 मार्च तक भारत मंडपम में होगा आयोजन
2000 से ज्यादा एंट्री, 140 फिल्में दिखाई जाएंगी, धुरंधर-2 होगी खास
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली में होने जा रहे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल को रचनात्मकता को बढ़ावा देने वाला बड़ा मंच बताया है। उन्होंने कहा कि इससे युवाओं को नए अवसर मिलेंगे और दिल्ली को वैश्विक सांस्कृतिक पहचान मिलेगी। शनिवार को सरकार ने आईएफएफडी-2026 की एक बार फिर से औपचारिक घोषणा की। पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने बताया कि 25 से 31 मार्च तक भारत मंडपम में इसका आयोजन होगा।
उन्होंने कहा कि ये फिल्म फेस्टिवल दिल्ली सरकार के पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित किया जा रहा है। इसे हर साल आयोजित करने की योजना है, ताकि राजधानी को एक बड़े सांस्कृतिक और फिल्म हब के रूप में विकसित किया जा सके। फेस्टिवल को लेकर दुनियाभर से 2000 से ज्यादा एंट्री मिली हैं, जिनमें से 140 फिल्मों का चयन किया गया है। इन फिल्मों को अलग-अलग कैटेगरी में सिनेमा प्रेमियों के लिए दिखाया जाएगा। इस आयोजन में अंतरराष्ट्रीय फिल्मों के साथ-साथ भारत की भाषाई और सांस्कृतिक विविधता भी देखने को मिलेगी। तमिल, तेलुगु, गुजराती, मराठी, भोजपुरी, पंजाबी, हरियाणवी, नॉर्थ-ईस्ट और बंगाली सिनेमा की चुनिंदा फिल्मों की स्क्रीनिंग होगी। इसके अलावा बॉलीवुड की कुछ प्रमुख फिल्मों का प्रदर्शन भी किया जाएगा, जिसमें धुरंधर 2 खास आकर्षण रहेगी।
फिल्म फेस्टिवल के लिए दिल्ली उपयुक्त
मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य क्रिएटर्स इकॉनमी को बढ़ावा देना और युवाओं को एक ऐसा मंच देना है, जहां उनकी प्रतिभा को वैश्विक पहचान मिल सके। दिल्ली के पास बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजन करने का, भारत मंडपम, यशोभूमि और कर्तव्य पथ जैसा मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर है। इस फेस्टिवल के जरिए इन्हें भी दुनिया के सामने पेश किया जाएगा।
Trending Videos