{"_id":"69aa9a2bda0d3f23230059d6","slug":"igi-airport-moved-up-to-fifth-position-among-busiest-airports-in-asia-pacific-region-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: एशिया-प्रशांत में IGI Airport 5वां सबसे व्यस्त एयरपोर्ट, सिंगापुर और दक्षिण कोरिया को पीछे छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: एशिया-प्रशांत में IGI Airport 5वां सबसे व्यस्त एयरपोर्ट, सिंगापुर और दक्षिण कोरिया को पीछे छोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 06 Mar 2026 02:42 PM IST
विज्ञापन
सार
दिल्ली का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट एशिया-प्रशांत क्षेत्र के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट्स में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। विमानन विश्लेषण कंपनी ओएजी के ताजा आंकड़ों में इसकी जानकारी दी गई है।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (आईजीआई) एशिया-प्रशांत क्षेत्र के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट्स में शामिल हो गया है। विमानन विश्लेषण कंपनी ओएजी के ताजा आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली एयरपोर्ट वर्ष 2025 में एशिया-प्रशांत का पाँचवां सबसे व्यस्त एयरपोर्ट बनकर उभरा है।
Trending Videos
खास बात यह है कि इसने सिंगापुर के चांगी एयरपोर्ट और दक्षिण कोरिया के इंचियोन इंटरनेशनल एयरपोर्ट जैसे बड़े वैश्विक हब को भी पीछे छोड़ दिया है। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल ) द्वारा संचालित यह एयरपोर्ट 2019 में जहां नौवें स्थान पर था, वहीं 2025 में छलांग लगाकर पाँचवें स्थान पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
आईजीआई एयरलाइंस के विस्तार, मजबूत घरेलू कनेक्टिविटी और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के बढ़ने से दिल्ली देश का प्रमुख एविएशन हब बनता जा रहा है।