फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आईआरसीटीसी का नया पैकेज, अब सिर्फ 40 हजार रुपये में कीजिए विदेश यात्रा

Sat, 27 Jul 2019 04:12 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Sat, 27 Jul 2019 04:12 PM IST
विज्ञापन
IRCTC offers new package for Bhutan trip from New Delhi
भूटान - फोटो : Pixabay

परिवार या दोस्तों के साथ घूमने फिरने के लिए बरसात से अच्छा मौसम और कौन सा हो सकता है। अगर आप भी इन दिनों ढेर सारे पैसे खर्च कर अपने परिवार या दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो रुक जाइए। अब आपको अपने प्लान के लिए इतने सारे पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। आईआरसीटीसी इन दिनों अपने यात्रियों को विदेश यात्रा करने का एक बेहतरीन ऑफर दे रहा है।

IRCTC offers new package for Bhutan trip from New Delhi
- फोटो : social media

क्या-क्या है ऑफर में:
हिमालय की गोद में बर्फीली पहाड़ियों के बीच एक छोटा सा देश है भूटान। प्राकृतिक सुंदरता से लैस और खुशहाली के पैमाने पर पूरे एशिया में सबसे ऊपर। दुनिया भर के कई देशों से लोग यहां छुट्टियां मनाने और घूमने फिरने आते हैं। आईआरसीटीसी अपने यात्रियों को शानदार बजट में ऐसी लाजवाब जगह का पैकेज दे रहा है। 

IRCTC offers new package for Bhutan trip from New Delhi
- फोटो : social media

मात्र 40 हजार रुपए में आप पड़ोसी देश भूटान में अपनी छुट्टियां मना सकते हैं। आईआरसीटीसी की तरफ से पांच रात और छह दिन का पैकेज 40,700 रुपये में ऑफर किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC offers new package for Bhutan trip from New Delhi
Bhutan

आईआरसीटीसी ने इस नए पैकेज का नाम 'अलौकिक भूटान' रखा है। आईआरसीटीसी की टूरिज्म वेबसाइट के अनुसार यह टूर दिल्ली से ड्रुक एयर की इकोनॉमी क्लास में शुरू होगा। पांच रात और छह दिन के इस पैकेज में थिंपू, पारो और पुनाखा शहरों की सैर कराई जाएगी। इस पैकेज की पहली फ्लाइट 20 सितंबर भूटान के लिए रवाना होगी। पैकेज का लाभ उठाने वाले यात्रियों के लिए भूटान के तीन सितारा होटल में ठहरने की व्यवस्था की जाएगी। 

विज्ञापन
IRCTC offers new package for Bhutan trip from New Delhi
Bhutan

इस पैकेज में 70 साल से कम उम्र के यात्रियों के लिए इंश्योरेंस की भी सुविधा है। पैकेज में एयर टिकट, 3 सितारा होटल में रुकने की व्यवस्था, ब्रेक फास्ट और डिनर भी शामिल है। हालांकि पैकेज में लाउंड्री, ड्राइवर को टिप, गाइड या अन्य किसी भी तरह की रूम सर्विस शामिल नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed