{"_id":"69e108ca58fbcf47b40b8d6b","slug":"jcb-operator-dies-after-machine-overturns-in-lodhi-colony-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में दर्दनाक हादसा: नाले में सफाई करते हुए जेसीबी पलटी, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में दर्दनाक हादसा: नाले में सफाई करते हुए जेसीबी पलटी, चालक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 16 Apr 2026 09:36 PM IST
विज्ञापन
सार
दक्षिण दिल्ली के लोधी कॉलोनी थाना क्षेत्र में दयाल सिंह कॉलेज के पास नाला सफाई के दौरान जेसीबी मशीन पलट गई। शुरुआती पड़ताल में पता चला कि नाले का किनारा अस्थिर था और सुरक्षा इंतजाम अपर्याप्त थे। यह काम डीएमआरसी के सरकारी प्रोजेक्ट के तहत हो रहा था।
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
दक्षिण दिल्ली के लोधी कॉलोनी थाना क्षेत्र में दयाल सिंह कॉलेज के पास नाला सफाई के दौरान दर्दनाक हादसा सामने आया है। जेसीबी मशीन नाला सफाई करते हुए पलट गई। जेसीबी चालक अभिषेक (23) उसके नीचे दब गया। उसे एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लोधी कॉलोनी थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos
दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल ने बताया कि लोधी कॉलोनी थाना पुलिस को 15 अप्रैल को एक पीसीआर मिली थी कि दयाल सिंह कॉलेज के पास एक कंस्ट्रक्शन साइट पर हादसा हो गया है, जहां नाला सफाई के काम के दौरान एक जेसीबी मशीन पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना के बाद लोधी कॉलोनी थानाध्यक्ष टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस जेसीबी ऑपरेटर अभिषेक मशीन के नीचे दबने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। पीसीआर ने उसे तुरंत एम्स के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक उत्तर प्रदेश के एटा का रहने वाला था और साइट पर ठेकेदार के लिए जेसीबी ऑपरेटर के तौर पर काम कर रहा था।
शुरुआती जांच में पता चला कि यह काम डीएमआरसी के एक सरकारी प्रोजेक्ट के तहत किया जा रहा था, जिसने यह काम आगे एक कंपनी को दे रखा है। इस हादसे में शामिल जेसीबी मशीन एक अन्य कंपनी से किराए पर ली गई थी। काम के दौरान जेसीबी लगभग 16 फुट गहरे नाले में भारी पत्थर धकेल रही थी।
नाले का किनारा अस्थिर और बिना मज़बूती के होने के साथ-साथ सुरक्षा के अपर्याप्त इंतज़ामों की वजह से मशीन का संतुलन बिगड़ गया और वह नाले में पलट गई थी। क्राइम टीम ने मौके का मुआयना किया और ज़रूरी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आगे की जाँच चल रही है ताकि ठेकेदार और दूसरी संबंधित एजेंसियों की भूमिका और ज़िम्मेदारी का पता लगाया जा सके कि उन्होंने काम की जगह पर सुरक्षा नियमों का पालन किया था या नहीं और वहां ठीक से निगरानी की थी या नहीं।

कमेंट
कमेंट X