फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lakh from a woman by promising her a cabin crew job at the airport.

Delhi NCR News: एयरपोर्ट पर केबिन-क्रू की नौकरी दिलवाने का झांसा देकर महिला से ठगे 3 लाख, आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
-उत्तर-पूर्वी जिला की साइबर थाना पुलिस ने आरोपी को पूर्व दिल्ली के मधु विहार इलाके से दबोचा, आरोपी खुद को आईजीआईआई एयरपोर्ट का कर्मचारी बताकर कर रहा था ठगी
विज्ञापन

-आरोपी ने 16 अलग-अलग ट्रांजेक्शन में 3.03 लाख रुपये की ठगी की, आरोपी एयरपोर्ट पर नहीं निजी कंपनी में सुरक्षा गार्ड की कर रहा नौकरी, पुलिस कर रही पूछताछ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आईजीआई एयरपोर्ट पर केबिन-क्रू की नौकरी दिलवाने का झांसा देकर महिला से लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक शातिर बदमाश को उत्तर-पूर्वी जिला की साइबर सेल ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजीव कुमार (32) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल फोन और कुछ दस्तावेज बरामद किए हैं। आरोपी ने खुद को आईजीआई एयरपोर्ट का कर्मचारी बताकर महिला से उसके बेटे को केबिन क्रू की नौकरी दिलवाने का झांसा कर उससे 3 लाख रुपये की ठगी की। वारदात के बाद आरोपी ने न तो नौकरी ही दिलवाई और न ही पीड़ित के रुपये वापस किए। शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोचा है। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया कि शिव विहार निवासी सोमवती ने साइबर थाना पुलिस को साइबर ठगी की एक शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि जुलाई 2024 में फेसबुक के जरिए उसकी एक व्यक्ति से पहचान हुई। आरोपी ने खुद को आईजीआई एयरपोर्ट पर तैनात कर्मचारी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बातचीत में आरोपी ने सोमवती के बेटे को केबिन क्रू की नौकरी दिलवाने का झांसा दिया। आरोपी ने पीड़िता का भरोसा जीतने के बाद सिक्योरिटी डिपॉजिट, डॉक्यूमेंटेशन और भर्ती प्रक्रिया के नाम पर रुपयों की डिमांड की। पीड़िता इसके झांसे में आ गई और उसने 17 सितंबर 2024 से 26 दिसंबर 2024 के बीच 16 अलग-अलग यूपीआई और फोन-पे के जरिए कुल 3,03,120 रुपये आरोपी को दे दिए। रुपये लेने के बाद आरोपी ने न तो नौकरी लगवाई और न ही पैसे वापस किए। इसके बाद उसने महिला को फेसबुक पर ब्लॉक कर दिया और फोन उठाना भी बंद कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। जांच के बाद छह अगस्त को टीम ने आरोपी को मधु विहार इलाके से 6 अगस्त को दबोच लिया। आरोपी ने बताया कि वह सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी ने अब तक कितने लोगों के साथ ऐसे ठगी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article