सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Leaders and ministers in Delhi, including LG Sandhu, performed yoga and listened to PM Modi's address.

International Yoga Day: दिल्ली-एनसीआर में दिखा योग का उत्साह, लोगों ने अपनाया स्वस्थ जीवन का संकल्प

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 21 Jun 2026 07:05 AM IST
विज्ञापन
सार

यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू के नेतृत्व में हजारों की संख्या में लोगों ने योग किया। 
 

Leaders and ministers in Delhi, including LG Sandhu, performed yoga and listened to PM Modi's address.
कोलकाता से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लाइव सुनते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

देश-दुनिया के साथ-साथ दिल्ली में भी तमाम लोग और शासन-प्रशासन से जुड़े लोग योग कर रहे हैं। यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू के नेतृत्व में हजारों की संख्या में लोगों ने योग किया। 



उपराज्यपाल के साथ केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन, डीडीए के उपाध्यक्ष डॉ एन सरवन कुमार, हजारों आम लोग योग कर रहे हैं। इसी के साथ सभी ने प्रधानमंत्री मोदीका संबोधन सुना। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को पूरी दिल्ली योगमय होगी। राजधानी में पहली बार बड़े स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के तहत 29 प्रमुख स्थानों पर मेगा योग इवेंट होंगे, जबकि 730 से अधिक पार्कों को आम लोगों के लिए योग अभ्यास के लिए खुला रखा जाएगा। उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू यमुना स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता असोला भाटी की नीली झील के किनारे योग करेंगी।

विज्ञापन

डीडीए की ओर से राजधानी के 18 स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स और 11 बड़े पार्कों में विशेष योग सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। द्वारका, साकेत, सीरी फोर्ट, वसंत कुंज और रोहिणी जैसे प्रमुख खेल परिसरों के साथ स्वर्ण जयंती पार्क, हौज खास पार्क, संजय झील और विजय मंडल पार्क में भी लोगों के लिए योग कार्यक्रम होंगे। प्रवेश को आसान रखा गया है, ताकि अधिक से अधिक नागरिक इसमें भाग ले सकें।

Leaders and ministers in Delhi, including LG Sandhu, performed yoga and listened to PM Modi's address.
योग करते लोग - फोटो : अमर उजाला
हर विधानसभा क्षेत्र में योग का आयोजन
दिल्ली सरकार के सभी कैबिनेट मंत्री अपने-अपने क्षेत्रों के पार्कों और खेल मैदानों में योग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों और वैश्विक नेतृत्व के कारण संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता दी। आज दुनिया के सैकड़ों देशों में लोग योग के माध्यम से भारत की प्राचीन परंपरा से जुड़ रहे हैं।

Leaders and ministers in Delhi, including LG Sandhu, performed yoga and listened to PM Modi's address.
जैनमती उजागरमल जैन इंटर कॉलेज में योग कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
गाजियाबाद। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गाजियाबाद जिले में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन कविनगर स्थित जैनमती उजागरमल जैन इंटर कॉलेज में हुआ। इसमें स्थानीय निवासियों और योग प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने मिलकर विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया।

Leaders and ministers in Delhi, including LG Sandhu, performed yoga and listened to PM Modi's address.
47वीं वाहिनी पीएसी में योग करते जवान - फोटो : अमर उजाला
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 47वीं वाहिनी पीएसी में जवान योग करते नजर आए। 

Leaders and ministers in Delhi, including LG Sandhu, performed yoga and listened to PM Modi's address.
लोहिया पार्क में योग कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के राजेंद्र नगर स्थित लोहिया पार्क में भारत स्वाभिमान योग ट्रस्ट के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लोगों ने योग किया।

Leaders and ministers in Delhi, including LG Sandhu, performed yoga and listened to PM Modi's address.
आईएमएस यूसी कैंपस में योग करते लोग - फोटो : अमर उजाला
डासना स्थित आईएमएस यूसी कैंपस में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लोगों में उत्साह दिखा और कार्यक्रम स्थल पर सामूहिक योग किया।

Leaders and ministers in Delhi, including LG Sandhu, performed yoga and listened to PM Modi's address.
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दीप प्रज्ज्वलित कर मंत्री सुनील शर्मा व अन्य ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

Leaders and ministers in Delhi, including LG Sandhu, performed yoga and listened to PM Modi's address.
योग करते लोग - फोटो : अमर उजाला
मुरादनगर में आयुध निर्माणी फैक्ट्री स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में विश्व योग दिवस पर योग करते कार्यकारी निदेशक कमलेश कुमार और अन्य लोग।

Leaders and ministers in Delhi, including LG Sandhu, performed yoga and listened to PM Modi's address.
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कर्तव्य पथ पर योग - फोटो : अमर उजाला
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने योग किया। योग प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया। 

सीएम रेखा गुप्ता सैकड़ों योग साधकों के साथ किया योगाभ्यास
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर असोला भाटी स्थित ब्लू लेक के किनारे सैकड़ों योग साधकों के साथ योगाभ्यास किया। इस वर्ष की थीम 'स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग' रही, जिसका उद्देश्य स्वस्थ, सक्रिय और संतुलित जीवनशैली को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर सांसद रामबीर सिंह बिधूड़ी, दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, विधायक करतार सिंह तंवर सहित कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed