सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   LG seeks results from NDMC, targets garbage, dust, broken roads

Delhi NCR News: एलजी ने एनडीएमसी से मांगा रिजल्ट, कूड़ा, धूल, टूटी सड़कें निशाने पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
एलजी ने नई दिल्ली के लिए तय किया रोडमैप, खान मार्केट और सीपी में बदलाव की तैयारी
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने एनडीएमसी के कामकाज की समीक्षा बैठक में साफ कहा कि नई दिल्ली क्षेत्र की नागरिक सेवाएं आधुनिक, तेज और जनता केंद्रित हों। उन्होंने खान मार्केट, कनाट प्लेस जैसे कई अहम क्षेत्रों में तुरंत सुधार के निर्देश दिए। पिछले कई दिनों से एलजी शहर के चप्पे-चप्पे को देख और समझ रहे हैं।

उपराज्यपाल ने नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के चेयरमैन के साथ बैठक कर चल रही योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में नई दिल्ली क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने, कामकाज की चुनौतियों को दूर करने और नागरिक सेवाओं को मजबूत करने पर चर्चा हुई। एलजी ने कहा कि एनडीएमसी देश की राजधानी का प्रबंधन करती है, इसलिए यहां की सेवाएं ऐसी हों जो दूसरे शहरों के लिए उदाहरण बन सकें। बैठक में कचरा प्रबंधन के लिए नई तकनीक और वैश्विक स्तर की व्यवस्थाएं अपनाने पर जोर दिया गया। खान मार्केट और कनॉट प्लेस जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल चलने वालों के लिए बेहतर और सुरक्षित व्यवस्था विकसित करने पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा एनडीएमसी क्षेत्र के निवासियों पर आर्थिक बोझ कम करने के लिए बिजली दरों को तर्कसंगत बनाने के विकल्पों पर विचार हुआ। शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए व्यापारिक संगठनों, सामाजिक संस्थाओं और स्वयंसेवी समूहों की भागीदारी बढ़ाने की बात भी कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कचरा उठान और धूल नियंत्रण पर नजर : एलजी ने कचरा उठान, समय पर सड़क मरम्मत, धूल नियंत्रण और नागरिकों व मीडिया द्वारा उठाए गए मुद्दों के तेज समाधान को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एनडीएमसी को जनता की शिकायतों और सुझावों के प्रति संवेदनशील और जवाबदेह रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article