सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lok Sabha Election 2019 Result many candidates got fewer votes than nota

कई पार्टियां बचा नहीं पाईं जमानत, कई उम्मीदवारों को नोटा से भी कम वोट मिला

अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 24 May 2019 06:02 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019 Result many candidates got fewer votes than nota
NOTA
विज्ञापन

दिल्ली की सातों सीटों पर ना केवल कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी हार गए बल्कि बसपा समेत अन्य राजनीतिक पार्टियों की जमानत तक नहीं बची। कई प्रत्याशियों को तो नोटा से भी कम मत प्राप्त हुए। 

Trending Videos


चांदनी चौक संसदीय क्षेत्र में कुल 27 प्रत्याशी मैदान में थे। इस संसदीय क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी को महज 8855 मत ही प्राप्त हुए थे। इसी तरह राष्ट्रीय राष्ट्रवादी पार्टी को 1401 मत ही मिला जो यहां पड़े कुल नोटा 5036 से भी कम था। यही हाल एकता समाजवादी पार्टी, आपकी अपनी पार्टी समेत अन्य निर्दलीय प्रत्याशियों का भी रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वी दिल्ली संसदीय सीट की पर बसपा प्रत्याशी को 19090 मत मिले। भारतीय इंसान पार्टी को 512 तो आपकी अपनी पार्टी को 1282 मत मिले। इस सीट से 4907 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया। यहां भी 27 प्रत्याशी थे। 

इस बार नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र से कुल 28 प्रत्याशी मैदान में थे। इस सीट से अंजान आदमी पार्टी को 1280 वोट मिले तो रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया को 284 वोट हासिल हुए। यही हाल अन्य निर्दलीय प्रत्याशियों का भी रहा। इस सीट पर नोटा के बटन 6585 लोगों ने दबाया। 

उत्तर-पूर्वी संसदीय सीट की बात करें तो यहां से बसपा प्रत्याशी को 37630 मत मिला। राइट टू रिकॉल पार्टी को 1822 मत मिला। इस सीट से कुल 25 प्रत्याशी मैदान में थे। नोटा पर 4578 लोगों ने विश्वास जताया। 

उत्तर-पश्चिम संसदीय सीट पर सत्य बहुमत पार्टी को 2348 मत मिला तो राष्ट्रीय समरसता पार्टी को 1175 मत मिले। इस सीट पर कुल 12 प्रत्याशी मैदान में थे। यहां नोटा का बटन 10199 मतदाताओं ने दबाया था।

दक्षिणी दिल्ली से कुल 28 प्रत्याशी मैदान में थे। यहां बसपा के पक्ष में 14587 वोट पड़े। वहीं हम भारतीय पार्टी को 3866 मत और परिवर्तन समाज पार्टी को 1873 मत हासिल हुए। इस सीट पर 5202 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया। पश्चिमी दिल्ली संसदीय क्षेत्र में बसपा को 13258 मत मिले। इस सीट से कुल 24 प्रत्याशी मैदान में थे। इस क्षेत्र में 8879 मतदाताओं ने नोटा बटन दबाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed