{"_id":"5ce7459fbdec2207066ca803","slug":"lok-sabha-election-2019-result-nota-defeated-10-out-of-13-candidates-in-gautambudh-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौतमबुद्ध नगरः 13 में से 10 प्रत्याशियों को नोटा ने दी मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौतमबुद्ध नगरः 13 में से 10 प्रत्याशियों को नोटा ने दी मात
अमर उजाला ब्यूरो, ग्रेटर नोएडा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 24 May 2019 06:45 AM IST
विज्ञापन
NOTA
विज्ञापन
गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर कुल 13 प्रत्याशियों ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया था, लेकिन केवल तीन को छोड़ दें तो बाकी दस नोटा से भी आगे नहीं निकल सके। तीनों विधानसभा सीट पर कुल 8371 लोगों ने नोटा का प्रयोग किया, जो वर्ष 2014 से दो गुना है।
Trending Videos
जिले में भाजपा प्रत्याशी को 8,30,812 मत मिले हैं। जबकि गठबंधन प्रत्याशी सतवीर नागर को 4,93,890 मत मिले हैं। कांग्रेस प्रत्याशी ने 42,077 वोट हासिल किए। इनके बाद चौथा नंबर नोटा का आता है। 8371 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया। जो कुल मत प्रतिशत का 0.6 प्रतिशत हिस्सा है। इसके बाद अन्य दस प्रत्याशी का नंबर आता है जो नोटा को भी पार नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
लोजपा के जगदीप सिंह को 2725, प्रसपा के जितेंद्र सिंह को 1862, आपकी अपनी पार्टी के दयाराम को 545, सुभाषवादी भारतीय समाजवादी के राधवेंद्र कुमार को 631, राष्ट्रीय समाज पक्ष के रामपाल को 1294, राष्ट्रीय भारतीय जन जन पार्टी के विनोद कुमार नागर को 1366, ऑल इंडिया राजीव कांग्रेस पार्टी के विनोद शर्मा को 1282, राष्ट्रीय जनता पार्टी के शेर सिंह उपाध्याय को 1264, निर्दलीय अशोक कुमार अधाना को 3929, निर्दलीय रोदेश गुप्ता को 2894 वोट मिले हैं।
पोस्टल बैलेट में भाजपा आगे रही
पोस्टल बैलेट मत लेने में भी भाजपा आगे रही। भाजपा प्रत्याशी को 2648 पोस्टल बैलेट वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर गठबंधन प्रत्याशी रहे। उनको 469 पोस्टल बैलेट वोट मिले हैं। कांग्रेस प्रत्याशी को 117 मत मिले हैं। बाकी अन्य प्रत्याशियों को 2 से 10 पोस्टल बैलेट वोट मिले हैं।