{"_id":"5ce738dbbdec22077c356c9a","slug":"lok-sabha-election-2019-result-pravesh-verma-got-biggest-victory-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवेश वर्मा को मिली दिल्ली की सबसे बड़ी जीत, पाए सर्वाधिक वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवेश वर्मा को मिली दिल्ली की सबसे बड़ी जीत, पाए सर्वाधिक वोट
परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 24 May 2019 05:50 AM IST
विज्ञापन
Pravesh Verma
विज्ञापन
दिल्ली में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश सिंह वर्मा के नाम रहा। पश्चिमी दिल्ली सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश सिंह वर्मा ने न सिर्फ इस पूरे चुनाव में सर्वाधिक वोट हासिल किए हैं बल्कि उन्होंने सबसे बड़े अंतर से विपक्षी प्रत्याशी को मात भी दी है।
Trending Videos
पश्चिमी दिल्ली सीट पर प्रवेश सिंह वर्मा को 8.65 लाख वोट मिले हैं। इन्होंने 5,78,486 वोट के अंतर से कांग्रेस के महाबल मिश्रा को मात दी है। महाबल को 2.87,162 वोट मिले। जीत का सर्टिफिकेट लेने के बाद देर रात प्रवेश वर्मा ने अपने क्षेत्र में जनता का अभिवादन भी किया। प्रवेश सिंह वर्मा ने इस ऐतिहासिक जीत का श्रेय जनता को देते हुए कहा कि जनता के इस अटूट प्यार और विश्वास को वे सिर झुकाकर नमन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रवेश सिंह वर्मा के अलावा दिल्ली में दूसरी सबसे बड़ी जीत उत्तर पश्चिम दिल्ली में देखने को मिली। यहां भाजपा के उम्मीदवार सूफी गायक हंसराज हंस ने पहले ही चुनाव में कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। हंसराज हंस ने पहले ही राउंड में 10 हजार के वोट का अंतर पार कर लिया था।
दिनभर कभी हंसराज हंस तो कभी प्रवेश सिंह वर्मा का वोट अंतर ऊपर नीचे चल रहा था। इसे देख ऐसा लग रहा था कि मानों दोनों ही प्रत्याशी के बीच भाजपा में बड़ी जीत का ताज पहनने की होड़ सी मची हो। आखिर में हंसराज हंस को 8,48,663 वोट के साथ जीत मिली। उन्होंने 5,53,875 वोट के अंतर से आप प्रत्याशी गुगन सिंह को हराया। गुगन सिंह को 2.94 लाख और कांग्रेस के राजेश लिलोठिया को 2.36 लाख वोट मिले।
ये है भाजपा के प्रत्याशियों की क्रमवार बड़ी जीत
सीट भाजपा प्रत्याशी वोट अंतर
पश्चिम दिल्ली प्रवेश सिंह वर्मा 8,65,648 5,78,486
उत्तर पश्चिम हंसराज हंस 8,48,663 5,53,897
पूर्वी दिल्ली गौतम गंभीर 6,96,156 3,91,222
उत्तर पूर्वी मनोज तिवारी 7,87,799 3,66,102
दक्षिणी दिल्ली रमेश बिधूड़ी 6,85,789 3,66,019
नई दिल्ली मीनाक्षी लेखी 5,04,206 2,56,504
चांदनी चौक डॉ. हर्षवर्धन 5,15,843 2,26,997