{"_id":"6a6595fd1e796c7ce702e9c5","slug":"man-dies-in-a-scuffle-near-aiims-metro-station-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Murder: मामूली कहासुनी मारपीट में बदली, एक की मौत; AIIMS मेट्रो के पास हुई घटना, पुलिस ने केस दर्ज किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Murder: मामूली कहासुनी मारपीट में बदली, एक की मौत; AIIMS मेट्रो के पास हुई घटना, पुलिस ने केस दर्ज किया
Sun, 26 Jul 2026 10:37 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sun, 26 Jul 2026 10:37 AM IST
सार
मृतक की पहचान 45 वर्षीय मनोज सिंह के रूप में हुई है। मनोज सिंह बिहार के नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के गांव माई का रहने वाला था। वह सफदरजंग के पास फेरी लगाने का काम करता था।
विज्ञापन
Delhi police
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एम्स मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर तीन के पास हुए झगड़े में एक शख्स की मौत हो गई है। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह घटना 23 और 24 जुलाई 2026 की दरमियानी रात को हुई।
विज्ञापन
मृतक की पहचान 45 वर्षीय मनोज सिंह के रूप में हुई है। मनोज सिंह बिहार के नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के गांव माई का रहने वाला था। वह सफदरजंग के पास फेरी लगाने का काम करता था।
विज्ञापन
झगड़े की सूचना हौज खास पुलिस स्टेशन को 23 और 24 जुलाई 2026 की दरमियानी रात को मिली थी। पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो लोगों ने 40 वर्षीय लोकेश को पकड़ रखा था। लोकेश दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित तैमूर नगर का निवासी है।
विज्ञापन
घायल मनोज सिंह को पीसीआर द्वारा सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह घटना बस स्टैंड पर हुए मामूली झगड़े के कारण हुई। विवाद बाद में मारपीट में बदल गया।