फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Students elated over the success of the movement.

Delhi NCR News: आंदोलन की सफलता पर छात्रों में खुशी, बोले मेहनत की हुई जीत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। नीट पेपर लीक मामले में दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के कारण केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों ने मेहनत की जीत बताया। छात्राओं का कहना है कि भविष्य में किसी भी परीक्षा में पेपर लीक जैसी घटनाएं न हों, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और मेहनत करने वाले हर छात्र को उसका हक मिले।

आज मेरा दिल बहुत खुश है‚ जंतर-मंतर पर लाखों छात्रों ने जो हिम्मत दिखाई है‚ उसने पूरे देश को एक उम्मीद दी है। जब युवा एकजुट होते हैं तो कुछ भी बदलना मुमकिन है। धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा सभी छात्रों की मेहनत और आवाज़ की जीत है। - कृतिका, गुरुग्राम यूनिवर्सिटी सेक्टर 57 गुरुग्राम।
विज्ञापन


बार-बार पेपर लीक होने से मेहनत करने वाले छात्रों का नुकसान होता है। अगर बिना मेहनत के लोग गलत तरीके से डॉक्टर बनेंगे, तो इसका असर लोगों के इलाज और देश की शिक्षा व्यवस्था पर भी पड़ेगा। - रेखा रानी, सेक्टर 14 राजकीय कन्या महाविद्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन



मेहनत करने वाले हर छात्र को न्याय मिले। अगर परीक्षा निष्पक्ष होगी तो विद्यार्थियों का भरोसा भी बना रहेगा। सरकार को ऐसी व्यवस्था बनानी चाहिए कि आगे किसी भी परीक्षा में पेपर लीक जैसी घटनाएं न हों।

- सात्विका मिश्रा, एसजीटी यूनिवर्सिटी गुरुग्राम।

यह सिर्फ एक इस्तीफा नहीं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था में लोगों का भरोसा वापस लाने की दिशा में एक अहम कदम कदम है।
- वसुंधरा, गुरुग्राम यूनिवर्सिटी सेक्टर 57 गुरुग्राम।


हर छात्र को उसकी मेहनत का सही परिणाम मिलना चाहिए। पेपर लीक जैसी घटनाएं छात्रों का विश्वास तोड़ देती हैं।
- अनामिका, केआर मंगलम यूनिवर्सिटी गुरुग्राम।

युवा पीढ़ी सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि आने वाले लाखों विद्यार्थियों के भविष्य के लिए आवाज उठा रही है। हमारी मांग है कि हर परीक्षा ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ हो।
सचिन कश्यप, गुरुग्राम यूनिवर्सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed