{"_id":"6a6562ab327b415720064eec","slug":"delhi-worker-dies-after-two-storey-building-collapses-while-demolishing-the-roof-slab-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: लेंटर तोड़ने के दौरान दो मंजिला इमारत ढहने से मजदूर की मौत, अन्य दो श्रमिक हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: लेंटर तोड़ने के दौरान दो मंजिला इमारत ढहने से मजदूर की मौत, अन्य दो श्रमिक हुए घायल
Sun, 26 Jul 2026 06:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 26 Jul 2026 06:58 AM IST
सार
हादसे में मलबा उठाने आए टेंपो चालक संजय की दबकर मौत हो गई, जबकि दो मजदूर रोहित व महेंद्र घायल हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वरूप नगर इलाके में शनिवार दोपहर लेंटर तोड़ने के दौरान दो मंजिला पुरानी इमारत भरभराकर गिर गई। हादसे में मलबा उठाने आए टेंपो चालक संजय की दबकर मौत हो गई, जबकि दो मजदूर रोहित व महेंद्र घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने लापरवाही से मौत की प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। पुलिस मकान मालिक व ठेकेदार से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त शोभित डी सक्सेना ने बताया कि दोपहर 3:17 बजे गली नंबर-4, ए ब्लॉक, शिव मंदिर के पास इमारत गिरने की सूचना मिली। दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। स्थानीय लोग दो घायल मजदूरों को अस्पताल ले गए थे। दमकल कर्मियों ने मलबे से संजय को निकाला, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जांच में पता चला कि मकान जयप्रकाश का था और एक जुलाई से तोड़ने का काम चल रहा था। शनिवार को मशीन से सीढ़ियां व अन्य हिस्से काटे गए। इसके बाद रोहित व महेंद्र लेंटर तोड़ रहे थे, जबकि संजय (40) निवासी उन्नाव यूपी मलबा उठाने के लिए अंदर गया था। इसी दौरान इमारत ढह गई। घायल मजदूरों भलस्वा डेयरी के रहने वाले हैं, दोनों को मामूली चोटें आईं हैं। प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई। शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
खाने के दौरान हुई घटना, बच गई कई लोगों की जान
वहां काम करने वाले मजदूर शत्रुधन ने बताया कि घटना के समय काम करने वाले मजदूर खाना खा रहे थे, जबकि रोहित और महेंद्र लेंटर तोड़ने का काम कर रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। घटना के समय संजय मकान के नीचे था। लेंटर गिरते ही मलबा में संजय दब गया, वहीं दोनों मजदूर भी ऊपर से नीचे गिर गए।