{"_id":"69bea6dbb46598ea7207cd69","slug":"man-who-posted-objectionable-pictures-of-pm-modi-arrested-from-bihar-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-128816-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: पीएम मोदी की आपत्तिजनक तस्वीरें पोस्ट करने वाला बिहार से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: पीएम मोदी की आपत्तिजनक तस्वीरें पोस्ट करने वाला बिहार से गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एआई की मदद से तैयार आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में बिहार के अरवल जिले से आरोपी सिद्धनाथ कुमार को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस ने इसकी पुष्टि की है।
स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस और स्थानीय पुलिस के संयुक्त अभियान में मौलानाचक गांव से आरोपी सिद्धनाथ कुमार को गिरफ्तार किया तथा उसे (बिहार से) आगे की जांच के लिए दिल्ली लाया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ लोधी कॉलोनी में विशेष शाखा (स्पेशल सेल) में मामला दर्ज किया गया था। जांच में पता चला कि आरोपी कुमार ने कृत्रिम मेधा (एआई) उपकरणों का उपयोग करके प्रधानमंत्री मोदी की आपत्तिजनक तस्वीरें बनाईं और उन्हें कई खातों से सोशल मीडिया पर प्रसारित किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने भाजपा की एक महिला विधायक और विदेश की एक महिला नेता की छेड़छाड़ की गईं तस्वीरें भी साझा कीं। बयान में कहा कि पुलिस इस बात की जांच कर रही कि सामग्री कितनी व्यापक रूप से प्रसारित हुई और किन नेटवर्क के माध्यम से इसे फैलाया गया।
Trending Videos