सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Manoj tiwari rally in ramlila maidan in delhi

रामलीला मैदान में हजारों महिलाओं ने भरी हुंकार, इस बात का लिया संकल्प

ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: vivek shukla Updated Mon, 17 Dec 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
Manoj tiwari rally in ramlila maidan in delhi
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रामलीला मैदान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के नेतृत्व में महिला हुंकार रैली का आयोजन किया गया। महिला मोर्चा की ओर से आयोजित रैली में भाजपा नेताओं ने महिलाओं की सुरक्षा पर केजरीवाल सरकार पर जमकर निशाना साधा। साथ ही 2019 के चुनाव में एक बार फिर देश की सत्ता नरेंद्र मोदी को सौंपने का संकल्प लिया।

Trending Videos


केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि कहा कि 2012 में गुजरात महिला मोर्चा की बहनों ने संकल्प लिया था कि 2014 में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है। अब दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में दिल्ली की बहनों ने फिर देश की बागडोर नरेंद्र मोदी को सौंपने का संकल्प लिया है। इसे पूरा करने के लिए अन्य प्रदेशों में भी हुंकार रैली आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्याम जाजू ने कहा कि प्रत्येक घर में महिलाओं की भागीदारी को कोई भी नकार नहीं सकता। महिलाओं के सम्मान के प्रति भाजपा प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं के संपूर्ण विकास के लिए कार्य कर रहे हैं।

हुंकार रैली में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. अनिल जैन, केन्द्रीय मंत्री विजय गोयल, दिल्ली भाजपा पूर्व अध्यक्ष सतीश उपाध्याय, सांसद महेश गिरी, प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, डॉ. उदित राज, मीनाक्षी लेखी, नेता प्रतिपक्ष विजेन्द्र गुप्ता, मिजोरम प्रदेश प्रभारी पवन शर्मा, दिल्ली भाजपा के संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, महामंत्री कुलजीत सिंह चहल,  राजेश भाटिया, रविन्द्र गुप्ता, महिला मोर्चा महामंत्री संतोष गोयल, लता गुप्ता सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उपस्थिति थे।       

दिल्ली में महिलाएं नहीं हैं सुरक्षित      

प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार के दौरान महिलाएं असुरक्षित और बेटियां बीमार हैं। केजरीवाल ने चुनाव में जितने भी वायदे किए थे सत्ता में आने के बाद उनमें से एक भी पूरा नहीं किया। केजरीवाल ने कहा था महिलाओं की सुरक्षा के लिए बसों में मार्शल नियुक्त होंगे और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। लेकिन बसों की संख्या भी पूरी नहीं है।  उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया आश्रय गृह से गायब नौ मासूमों और महिला उत्पीड़न का पर्याय बन चुके अपने विधायक और मंत्रियों पर चुप क्यों हैं।      
भाजपा ने दिया महिलाओं को सम्मान से जीने का अधिकार      
मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्षा विजया रहात्कर ने कहा कि  महिला मोर्चा ने संकल्प लिया है कि घर-घर जाकर महिलाओं के लिए केन्द्र सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेंगी।  सांसद मीनाक्षी लेखी ने कहा कि महिलाओं के सम्मान के लिए नरेंद्र मोदी की सरकार ने महिलाओं के संपूर्ण विकास पर बल दिया है। चार साल के कार्यकाल में महिलाओं को समानता व सम्मान से जीने का अधिकार मिला है। 

जन धन खाता से महिलाएं जुड़ी मुख्य धारा से      
क्षिणी दिल्ली के सांसद रमेश बिधुड़ी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन-धन योजना के तहत सभी महिलाओं का बैंक में खाता खोल कर विकास की मुख्य धारा से जोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed