{"_id":"6a2eb3f9db0f0ce28001a787","slug":"mcoca-case-registered-against-iranian-gang-leader-involved-in-multiple-fraud-incidents-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-140923-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: ईरानी गैंग के लीडर के खिलाफ मकोका का मामला दर्ज, ठगी की कई वारदातों में रहा शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: ईरानी गैंग के लीडर के खिलाफ मकोका का मामला दर्ज, ठगी की कई वारदातों में रहा शामिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
-आरोपी नासिर हाफिज खान उर्फ इरानी उर्फ समीर के खिलाफ दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, यूपी, हरियाणा समेत कई राज्यों में 38 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज
-मध्य दिल्ली के डीबीजी रोड इलाके में 23 अक्तूबर 2025 को अपने साथियों के साथ मिलकर आरोपी ने 18.84 लाख रुपये लूटे थे, कई बडे मामलों में भी रहा शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
मध्य जिला पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ एक्शन लेते हुए ईरानी गिरोह के सरगना नासिर हाफिज खान उर्फ इरानी उर्फ समीर के खिलाफ मकोका के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस की मानें तो इसका गिरोह लूट, ठगी और अन्य गंभीर अपराधों में लंबे समय से शामिल रहा है। नासिर हाफिज खान अपने साथियों के साथ मिलकर विभिन्न राज्यों में संगठित अपराध को अंजाम दे रहा था। वह करोड़ों की ठगी और लूट में शामिल रहा है। 3 जनवरी 2026 को देशबंधु गुप्ता रोड थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था। शनिवार को उसके खिलाफ मकोका एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
मध्य जिला पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि आरोपी नासिर हाफिज ने 23 अक्तूबर 2025 को अपने साथियों के साथ मिलकर डीबीजी रोड इलाके में 18.84 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया। इस मामले में जांच के बाद मकोका लगाने का फैसला किया गया। मूल रूप से मुंबई की ईरानी बस्ती का रहने वाला नासिर देशभर में इरानी गैंग का सरगना माना जाता है। पुलिस के मुताबिक नासिर के खिलाफ दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, यूपी, हरियाणा समेत कई राज्यों में 38 से अधिक मामले दर्ज हैं। आर्थिक तंगी के कारण चौथी कक्षा तक पढ़ा नासिर बेहद कम उम्र में अपराध की दुनिया मेंं आ गया। आरोपी खुद को पुलिस अधिकारी बताकर भोले-भाले लोगों के साथ लूटपाट करते थे।
मुंबई पुलिस भी पहले उसके खिलाफ मकोका के तहत कार्रवाई कर चुकी है। आरोपी अगस्त 2024 तक मुंबई में न्यायिक हिरासत में रहा। जेल से रिहा होने के बाद नासिर ने दोबारा वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया। दिल्ली में वारदात को अंजाम देने के बाद वह नागपुर पहुंचा। वहां भी कई वारदातों को अंजाम दिया। दिल्ली की अदालत भी 16 मामलों में उसके खिलाफ संज्ञान ले चुका है।