सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mega yoga event at 29 locations in Delhi people to practice in 730 parks

योग के लिए तैयार राजधानी: आज 29 जगहों पर मेगा ईवेंट, 730 पार्कों में लोग करेंगे अभ्यास; LG-CM संभालेंगी मोर्चा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sun, 21 Jun 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता असोला भाटी वन्यजीव अभयारण्य स्थित नीली झील के किनारे योग करेंगी। इस कार्यक्रम में पर्यावरण मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा, वरिष्ठ अधिकारी, पर्यावरण विशेषज्ञ और स्थानीय निवासी शामिल होंगे।

Mega yoga event at 29 locations in Delhi people to practice in 730 parks
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को पूरी दिल्ली योगमय होगी। राजधानी में पहली बार बड़े स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के तहत 29 प्रमुख स्थानों पर मेगा योग इवेंट होंगे, जबकि 730 से अधिक पार्कों को आम लोगों के लिए योग अभ्यास के लिए खुला रखा जाएगा। उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू यमुना स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता असोला भाटी की नीली झील के किनारे योग करेंगी।


 

डीडीए की ओर से राजधानी के 18 स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स और 11 बड़े पार्कों में विशेष योग सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। द्वारका, साकेत, सीरी फोर्ट, वसंत कुंज और रोहिणी जैसे प्रमुख खेल परिसरों के साथ स्वर्ण जयंती पार्क, हौज खास पार्क, संजय झील और विजय मंडल पार्क में भी लोगों के लिए योग कार्यक्रम होंगे। प्रवेश को आसान रखा गया है, ताकि अधिक से अधिक नागरिक इसमें भाग ले सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

नीली झील के किनारे योग से पर्यावरण का संदेश
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता असोला भाटी वन्यजीव अभयारण्य स्थित नीली झील के किनारे योग करेंगी। इस कार्यक्रम में पर्यावरण मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा, वरिष्ठ अधिकारी, पर्यावरण विशेषज्ञ और स्थानीय निवासी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री अभयारण्य में पौधारोपण, हरियाली बढ़ाने और जैव विविधता संरक्षण से जुड़े कार्यों का निरीक्षण भी करेंगी।

विज्ञापन

यमुना किनारे योग में शामिल होंगे एलजी और केंद्रीय मंत्री
उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू यमुना स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में योग कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनके साथ केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा भी योग करेंगे। वहीं नई दिल्ली इलाके में शांति पथ लॉन, लोधी गार्डन, तालकटोरा गार्डन, कर्तव्य पथ, न्यू मोती बाग, संजय झील, पंडारा पार्क और पालिका पार्क में भी बड़े आयोजन होंगे।

हर विधानसभा क्षेत्र में योग का आयोजन
दिल्ली सरकार के सभी कैबिनेट मंत्री अपने-अपने क्षेत्रों के पार्कों और खेल मैदानों में योग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों और वैश्विक नेतृत्व के कारण संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता दी। आज दुनिया के सैकड़ों देशों में लोग योग के माध्यम से भारत की प्राचीन परंपरा से जुड़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed