{"_id":"6a37d4a56c43f6ca3e02ecbf","slug":"multiple-facilities-under-one-roof-multipurpose-hall-to-be-built-in-naurangpur-delhi-ncr-news-c-24-1-gur1002-92123-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: एक छत के नीचे मिलेंगी कई सुविधाएं, नौरंगपुर में बनेगा मल्टीपर्पज हॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: एक छत के नीचे मिलेंगी कई सुविधाएं, नौरंगपुर में बनेगा मल्टीपर्पज हॉल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। नगर निगम मानेसर वार्ड-16 के गांव नौरंगपुर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक मल्टीपर्पज हॉल का निर्माण कराएगा। इस परियोजना पर लगभग 8 करोड़ 32 लाख रुपये खर्च होने की उम्मीद है। नगर निगम की वित्त एवं संविदा समिति से इस परियोजना को मंजूरी मिल चुकी है। अब निगम इस योजना को लेकर एस्टीमेट तैयार कर रहा है। इसके लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उसके बाद निर्माण कार्य का जिम्मा एजेंसी को सौंप दिया जाएगा।
यह मल्टीपर्पज हॉल करीब एक एकड़ भूमि में बनाया जाएगा। दो मंजिला भवन के भूतल और पहली मंजिल पर एक-एक विशाल हॉल का निर्माण होगा। इनका उपयोग सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक और सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए किया जा सकेगा। इसके अलावा यहां विभिन्न प्रकार की सुविधाएं विकसित की जाएंगी, ताकि लोगों को एक ही स्थान पर कई उपयोगी सेवाएं मिल सकें। आने वाले लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त वाहन पार्किंग की व्यवस्था भी इसमें की जाएगी। इस परियोजना की खास बात यह होगी कि यहां इंडोर स्टेडियम की तर्ज पर सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। इसमें बैडमिंटन, टेबल टेनिस और अन्य इंडोर खेल गतिविधियों का आयोजन संभव हो सकेगा।
वार्ड-16 के पार्षद दयाराम ने बताया कि नौरंगपुर गांव के आसपास कई बड़ी रिहायशी सोसायटियां मौजूद हैं, जहां हजारों लोग रहते हैं। इनमें बड़ी संख्या में ऐसे परिवार हैं जो दूसरे शहरों और राज्यों से यहां आकर बसे हैं। इसके बावजूद क्षेत्र में कोई ऐसा सार्वजनिक भवन नहीं है, जहां लोग सामाजिक कार्यक्रम, बैठक, सांस्कृतिक आयोजन या अन्य सामुदायिक कार्यक्रम आयोजित कर सकें। इसी को देखते हुए मल्टीपर्पज हॉल बनाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
नगर निगम मानेसर के कार्यकारी अभियंता मनदीप धनखड़ ने बताया कि निगम इस परियोजना को जल्द धरातल पर उतारने के लिए काम कर रहा है। हॉल बनने के बाद नौरंगपुर और आसपास के क्षेत्र के लोगों को सामाजिक, सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों के लिए एक बेहतर मंच उपलब्ध होगा, जिससे क्षेत्र के विकास को भी नई गति मिलेगी।