सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Muradnagar resident Aslam alias Singham arrested for chain snatching from a female doctor

Delhi NCR News: महिला डॉक्टर से चेन झपटमारी में मुरादनगर का असलम उर्फ सिंघम गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 08:20 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos


गाजियाबाद के लिए उपयोगी।

-शाहदरा जिला के जीटीबी एंक्लेव एरिया में चार मार्च को बाइक सवार बदमाश ने दिया था वारदात को अंजाम, पुलिस ने लूटी गई चेन और चोरी की एक बाइक बरामद की
-पकड़ा गया आरोपी दिल्ली-यूपी का कुख्यात बदमाश, 16 मामले दिल्ली में दर्ज वहीं सात मामले यूपी में अलग-अलग थानों में दर्ज, आरोपी गाजियाबाद के मुरादनगर का रहने वाला
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
स्वामी दयानंद अस्पताल के पास जीटीबी अस्पताल की महिला डॉक्टर से चेन झपटने की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस संबंध में मुरादनगर, गाजियाबाद निवासी असलम उर्फ सिंघम उर्फ रोहित को पकड़ा है। पुलिस ने इसके पास से लूटी गई चेन व चोरी की एक बाइक बरामद की है। आरोपी के खिलाफ दिल्ली के अलग-अलग थानों में 16 और यूपी में 7 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी से दो मामले सुलझाने का मामला दर्ज किया है। असलम नशे का आदी है। पिछले साल 10 सितंबर 2025 को वह एक मामले में जेल से बाहर आया था। इसके बाद वह दोबारा अपराध की दुनिया में कूद गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि 4 मार्च को एक महिला डॉक्टर ने स्वामी दयानंद अस्पताल के पास झपटमारी की शिकायत दी। पीड़िता ने बताया कि वह जीटीबी अस्पताल में डॉक्टर हैं। अस्पताल से घर जाते समय आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। पुलिस ने काफी प्रयास के बाद आरोपी की पहचान कर उसे एरिया से दबोच लिया। उसके पास से चोरी की एक स्कूटी बरामद हुई। आरोपी ने बताया कि इसी स्कूटी से उसने वारदात को अंजाम दिया। स्कूटी उसने मंगोलपुरी एरिया से चोरी की थी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed