{"_id":"69f627037dbd23bfdb04c792","slug":"national-school-of-drama-students-performance-in-moscow-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-134804-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के छात्रों की मॉस्को में गूंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के छात्रों की मॉस्को में गूंज
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
गिटिस फेस्ट में प्रभावशाली भागीदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) के छात्रों ने मॉस्को में आयोजित प्रतिष्ठित गिटिस फेस्ट में प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई। यह महोत्सव मॉस्को में 23 से 30 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित हुआ, जिसमें दुनिया भर के प्रमुख नाट्य संस्थानों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। एनएसडी के द्वितीय वर्ष के छात्रों का दल छात्र महोत्सव में शामिल हुआ। अन्ना द्वारा आयोजित मास्टर क्लास और कोसेन्को विक्टोरिया के निर्देशन में स्वर प्रशिक्षण सत्र ने छात्रों के कौशल को और निखारा। भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने अपनी हालिया प्रस्तुतियों कर्मांकुश (निर्देशन: सुमन साहा) और उत्तर रामचरितम् (निर्देशन: सुरेश अनागेल्ली) का मंचन कर दर्शकों और विशेषज्ञों को प्रभावित किया।
