सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   New initiative for families 'Family@Del' launched at Delhi Airport

Delhi Airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर परिवारों के लिए नई पहल 'फैमिली@डेल' शुरू, यात्रियों को मिलेंगी कई सुविधाएं

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 06 Feb 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
सार

इसके तहत परिवार के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट पर समर्पित प्रवेश द्वार, विशेष फैमिली चेक-इन काउंटर, प्राथमिक सुरक्षा जांच लेन और फूड कोर्ट में फैमिली सीटिंग एरिया सहित विभिन्न सुविधाएं मिलेंगी।

New initiative for families 'Family@Del' launched at Delhi Airport
दिल्ली एयरपोर्ट (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) ने यात्रियों की सुविधा को और बेहतर बनाने के लिए अनूठी पहल 'फैमिली@डेल' शुरु की है। इसके तहत परिवार के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट पर समर्पित प्रवेश द्वार, विशेष फैमिली चेक-इन काउंटर, प्राथमिक सुरक्षा जांच लेन और फूड कोर्ट में फैमिली सीटिंग एरिया सहित विभिन्न सुविधाएं मिलेंगी।
Trending Videos


डायल के मुताबिक, यह सुविधा फिलहाल टर्मिनल-1, 2 और 3 से घरेलू प्रस्थान करने वाले यात्रियों के लिए लागू की गई है। इसके तहत बच्चों के लिए विशेष रूप से तैयार मेन्यू भी उपलब्ध कराया जाएगा। इस पहल की खास बात यह है कि परिवारों को टर्मिनल फोरकोर्ट से लेकर बोर्डिंग गेट तक एंड-टू-एंड सपोर्ट दिया जाएगा। जरूरत पड़ने पर बग्गी सेवा, बेबी स्ट्रॉलर, प्राइवेट बेबी केयर रूम, फ्रेंडली वॉशरूम और विशेष रूप से प्रशिक्षित फैमिली असिस्टेंस बडीज की सहायता भी उपलब्ध होगी, यह पूरे सफर में परिवारों का मार्गदर्शन करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डायल के सीईओ विधेह कुमार जयपुरियार ने बताया कि 'फैमिली@डेल' पहल यात्रियों के प्रति एयरपोर्ट की संवेदनशील और समावेशी सोच को पेश करती है। यह परिवारों की अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है। इससे बुजुर्गों, शिशुओं के साथ यात्रा करने वाले माता-पिता और विशेष आवश्यकता वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed