सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Growing Star and Goal Hunterz win in DSA League

Delhi NCR News: डीएसए लीग में ग्रोइंग स्टार व गोल हंटरज की जीत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। ईस्ट विनोद नगर स्टेडियम में खेले गए डीएसए ए डिवीजन लीग मुकाबलों में ग्रोइंग स्टार स्पोर्ट्स क्लब और गोल हंटरज एफसी ने जीत दर्ज की। पहले मैच में ग्रोइंग स्टार ने ईमी हीरोज एफसी को 3-0 से हराया। टीम ने आक्रामक खेल दिखाते हुए अन्नी, गौरव नेगी और आर्मस्ट्रांग गंगमेई के गोल की बदौलत मैच पर पूरी पकड़ बनाए रखी। दूसरे मुकाबले में गोल हंटरज एफसी ने बंगदर्शन फुटबॉल एसोसिएशन को 4-1 से मात दी। निशांत गुंसाई, निखिल गहलोत और अजय पाल सिंह ने गोल कर टीम को बढ़त दिलाई, जबकि बंगदर्शन की ओर से मोनू चौधरी ने एकमात्र गोल किया। दोनों मैचों में खिलाड़ियों का उत्साह और शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed