सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Water supplier, waiter and dealer turned out to be robbers, arrested

Delhi NCR News: पानी सप्लायर, वेटर और डीलर निकले लुटेरे, किया गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- हरिनगर थाना पुलिस ने लूटपाट के मामले की जांच कर बदमाशों को किया गिरफ्तार, एक बदमाश पर पहले से आपराधिक मामले
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। हरिनगर थाना पुलिस ने लूटपाट के मामले में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। तीनों पानी सप्लाई, वेटर और अन्य काम करते थे, लेकिन जल्द पैसा कमाने के लिए लूटपाट करने लगे। पुलिस ने लूटपाट के एक मामले की जांच के दौरान दो सौ सीसीटीवी कैमरे की जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान ओम करण, अमन राज, कृष के रूप में हुई है। इनके कब्जे से पुलिस ने लूटा हुआ सोने का कड़ा, लूटी गई रकम, दो चाकू और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की है।
पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त दरादे शरद भास्कर ने बताया कि 4 अप्रैल को हरिनगर थाना पुलिस को लूटपाट की शिकायत मिली। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर पुलिस टीम गठित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फुटेज के जरिए वारदात के पहले और बाद में बदमाशों की हरकत का पता लगाया। आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए बाइक का नंबर छिपाने की कोशिश की। बावजूद पुलिस ने तकनीकी निगरानी और स्थानीय मुखबिरों की मदद से बदमाशों की पहचान कर ली। फिर पुलिस ने अलग अलग जगहों से तीनों आरोपियों ओम करण, अमन राज, कृष को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि तीनों कम पढ़े लिखे हैं। ओम करण पानी की सप्लाई, अमन राज वेटर और कृष हेल्थ सप्लीमेंट डीलर काम करता है। कृष पर इंद्रपुरी थाने में तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि जल्द पैसा कमाने के लिए वह लूटपाट को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed